NZ vs PAK 1st Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं दोनों ही टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों ही टीमों को इस मुकाम तक पहुंचाने में कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम चाहेगी की वे आज के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम को जीत की ओर ले जाए।
न्यूजीलैंड टीम की बात करें तो वह अपने ग्रूप में 7 अंकों के साथ टॉप करके सेमीफाइनल में पहुंची हैं। वहीं पाकिस्तान चमत्कारी रूप से 6 अंकों के साथ ग्रूप में दूसरे नंबर पर रहकर यहां पर पहुंची हैं। न्यूजीलैंड की टीम का टॉप ऑर्डर अच्छा चला है लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जो की उनके लिए चिंता का विषय हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं जो कि सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है और टीम चाहेगी की इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ये दोनों बेहतर प्रदर्शन करें।
अभी पढ़ें – PAK vs NZ: जानिए कैसा है सिडनी का मौसम और पिच का मिजाज
NZ vs PAK 1st Semi Final: इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर
ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स एक्स फैक्टर हैं। पाकिस्तान के गेंदबाजों को ग्लेन फिलिप्स से बचकर रहना होगा। फिलिप्स यदि धमाकेदार बल्लेबाजी करने में सफल रहे तो फिर पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो जाएगा। इस धाकड़ बल्लेबाज ने इस टी-20द वर्ल्ड कप में शतक भी ठोका है और पूरे रिदम के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस कीवी बल्लेबाज ने 4 मैच में 195 रन बनाए हैं। टीम चाहेगी की आज भी वे ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखें और टीम को जीत की ओर ले जाएं।
ट्रेंट बोल्ट
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा ट्रेंट बोल्ट भी हैं। बोल्ट यदि शुरूआती झटका पाकिस्तान को देने में सफल रहते हैं तो फिर पाक टीम को मैच में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा। ट्रेंट बोल्ट टीम का त्रूप का इक्का हैं और ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर उनकी गेंद खूब लहराती भी हैं बोल्ट टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं और सभी की निगाहें उन पर जरूर रहेगी।
डेविड कॉन्वे
न्यूजीलैंड के धमाकेदार ओपनर डेविड कॉन्वे इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसके बदौलत टीम ने विशाल जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड को उनसे इस मैच में भी लंबी पारी की उम्मीद होगी।
शाहीन अफरीदी
चोट के बाद वापसी कर रहे शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। वे आज गेंदबाजी आज कहर बरपाने में सफल रही तो फिर न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा। शाहीन ने अबतक टूर्नामेंट में 5 मैच में 8 विकेट लेने में सफलता हासिल की है। शाहीन की गेंदबाजी आजके मैच में बड़ा अट्रैक्शन रहेगा।
शादाब खान
पाकिस्तान के ऑलराउंड शादाब खान इस मैच में पाकिस्तान के लिए काफी अहम होंगे। शादाब एक ओर जहां अपनी स्पिन गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को मात देने में माहिर हैं तो वहीं बल्लेबाजी से भी अहम योगदान देकर टीम को जीत दिलाने का मद्दा रखते हैं। शादाब ने अबतक गेंदबाजी से 10 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की है तो वहीं इस ऑलराउंडर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मैच में 22 गेंद पर 52 रन की पारी खेली थी जिसने मैच को बदल कर रख दिया था। पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर जहां फेल चल रहा हैं वहां पर शादाब खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को मजबूती प्रदान की हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines