Babar Azam: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के सवाल पर मिर्ची लग गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर बाबर की बोलती बंद हो गई और उन्होंने गोलमोल जवाब देकर सवाल टाल दिया।
बाबर आजम से पत्रकार ने पूछा था ये सवाल
दरअसल, पत्रकार ने सवाल किया था कि ‘ बाबर आप एक बढ़िया बल्लेबाज बनने की राह पर हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है, इतिहास में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा भी एक बढ़िया बल्लेबाज रहे, लेकिन सफल कप्तान नहीं बन पाए, हाल में पाकिस्तान अपने घर में 8 टेस्ट में से भी जीत दर्ज नहीं कर पाया। इसे देखते हुए आप समझते हैं कि आपको टेस्ट कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, ताकि आपके एक बढ़िया बेस्टमैन बनने की राह आसान हो सके?
और पढ़िए – रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक का नया अंदाज देखा, मैच के दौरान ग्राउंड पर किया डांस, Video
बाबर आजम ने दिया ये जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार द्वारा पूछे गया ये सवाल सुनकर पहले तो बाबर आजम के एक्सप्रेशन ही अलग तरह के हो गए थे,उनके चेहरे पर ना तो मुस्कान थी और ना ही कोई हावभाव। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि टेस्ट मैच खत्म हो चुके हैं और अब हमें सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। उसके बारे में ही सवाल पूछें।’ बाबर ने यह जवाब देकर उस सवाल से पल्ला झाड़ लिया।
और पढ़िए – टी-20 सीरीज जीत के बाद भी टीम इंडिया को चिंता में डाल रही यह बात, ODI में बढ़ सकती हैं मुश्किल
बाबर की कप्तानी पर खड़े हो रहे सवाल
आपको बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम को टेस्ट फॉर्मेट में लगातार हार नसीब हो रही हैं। टीम घरेलू टेस्ट सीजन में 8 में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। पाकिस्तान को हाल में इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था, इसके बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज ड्रा कराई। इस खराब प्रदर्शन के बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines