ODI World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप से बाहर होते-होते फिर से वापसी कर ली है। लगातार 2 मुकाबले जीतने के बाद पाकिस्तान एक बार फिर से सेमीफाइनल की रेस में बन गया है। पाकिस्तान ने पहले तो बांग्लादेश को हराया, इसके बादन्यूजीलैंड को हराकर साबित कर दिया कि वह अभी तक विश्व कप से बाहर नहीं हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि पाकिस्तान अगर अगला मुकाबला जीत भी जाता है, तो भी सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाएगा। इसकी संभावना काफी कम है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल खेल सके।
दो टीमों पर आश्रित है पाकिस्तान
पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला है, जो कि 11 नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान अभी तक खेले गए 8 मुकाबले में 4 मुकाबला जीत पाया है, ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच होने वाला है। अगर पाकिस्तान इस मैच में इंग्लैंड को हरा भी देता है, तो उसके पास सिर्फ 10 प्वाइंट्स ही हो पाएंगे। पाकिस्तान का नेट रन रेट भी न्यूजीलैंड से खराब है। ऐसे में क्वालिफिकेशन के लिए दो टीमों पर आश्रित रहने वाला है, जिसमें पहली है न्यूजीलैंड।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: 49वां शतक जड़ने के बाद इमोशनल हुए Virat, सचिन तेंदुलकर को लेकर कह दी बड़ी बात, ‘मैं तो…’
9 नवंबर को हो जाएगा फैसला
पाकिस्तान को सेमीफाइनल खेलने के लिए न्यूजीलैंड की हार बहुत जरूरी है। न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला 9 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाता है, तो पाकिस्तान 11 नवंबर को इंग्लैंड से जीतने के बाद भी आसानी से क्वालीफाई नहीं कर पाएगा। फिर सारा खेल रन रेट का होगा। अगर पाकिस्तान अच्छा रन रेट के साथ इंग्लैंड को हराता है, तो क्वालिफिकेशन की संभावना बन सकती है।
ये भी पढ़ें:- BAN vs SL: जिस खिलाड़ी ने बांग्लादेश को जिताया, कप्तान शाकिब ने उसके साथ किया गाली-गलौज? क्या है पूरा मामला
अफगानिस्तान बिगाड़ सकता है खेल
अफगानिस्तान भी पाकिस्तान का खेल बिगाड़ सकता है। अफगानिस्तान अभी तक खेले गए कुल 7 मुकाबले में 4 मैच जीत चुका है। ऐसे में अगर अफगानिस्तान अपना अगले दोनों मुकाबला जीत जाता है, तो वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों को बाहर करके सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान की क्वालिफिकेशन के लिए न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों की हार काफी जरूरी है।
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
43 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
46 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines