नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान यूं तो अपनी ओपनिंग और बाबर आजम के साथ रिकॉर्ड पार्टनरशिप के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि अंदाज पुराना ही रहा।
रिजवान ने बाबर आजम के साथ साझेदारी जमाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर दी। सऊद शकील के आउट होने के बाद मैदान पर आए रिजवान ने दूसरे छोर से ताबड़तोड़ पांच चौके कूट डाले। उन्होंने 44 गेंदों में 5 चौके जमाकर कुल 29 रन बनाए, लेकिन वे इस दौरान ताबड़तोड़ अंदाज में नजर आए।
और पढ़िए- PAK vs ENG: Abdullah Shafique ने रचा इतिहास…महज 8 टेस्ट खेलकर सईद अनवर समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा
स्लॉग स्वीप में करारे चौके कूटे
उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर्स की पिटाई कर स्लॉग स्वीप में करारे चौके कूटकर फील्डर्स को खूब छकाया। हालांकि वे बाबर आजम के 127वें ओवर में आउट होने के बाद खुद भी अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे रिजवान को जेम्स एंडरसन ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1598994539095633920
और पढ़िए- Pak vs Eng: पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही बनाया शर्मनाक Record, टूट गया 113 साल पुराना रिकॉर्ड
7 विकेट खोकर पाकिस्तान ने जड़े 499 रन
मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड के 657 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 499 रन जड़ दिए हैं। हालांकि वह अब भी 158 रन पीछे चल रही है। चौथे दिन पाकिस्तान की टीम सिमटने की उम्मीद है, लेकिन देखना ये होगा कि इंग्लैंड चौथे दिन कितने रन बनाकर पारी घोषित करती है। वैसे रावलपिंडी की खराब पिच की वजह से इस मैच को ड्रॉ माना जा रहा है, लेकिन यदि इंग्लैंड उलटफेर करने में कामयाब रहती है तो ये देखने वाली बात होगी क्योंकि क्रिकेट में कुछ भी पॉसिबल है।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines