नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच कराची में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम का एक खिलाड़ी मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देगा। इंग्लैंड के लेग स्पिनर रेहान अहमद शनिवार से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे मैच में मैदान पर उतरे ही सबसे युवा टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे।
ब्रायन क्लोज का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
रेहान इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रायन क्लोज को पीछे छोड़ देंगे। लीसेस्टरशायर के स्पिनर की उम्र 18 साल और 126 दिन होगी जब उन्हें इंग्लैंड टेस्ट कैप सौंपी जाएगी। ब्रायन 18 साल और 149 दिन के थे, जब उन्होंने 1949 में मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। इस तरह रेहान करीब 73 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। कप्तान ने कहा- लेग स्पिनर रेहान अहमद इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर बन जाएंगे। यह विशेष रूप से रेहान के लिए रोमांचक समय है। जब हमने उसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, तब वह बहुत उत्साहित था। स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट से दो बदलावों की घोषणा की।
और पढ़िए – IND vs BAN: क्या बांग्लादेश बना सकता है 513 रन? कुलदीप यादव के जवाब ने लूट ली महफिल
इंग्लिश टीम में हुए ये बदलाव
रेहान अहमद स्पिनर विल जैक की जगह लेंगे जबकि विकेटकीपर बेन फोक्स जेम्स एंडरसन की जगह लेंगे जिन्हें आराम दिया जा रहा है। स्टोक्स ने कहा कि अहमद पिछले इंग्लिश सत्र में प्रभावशाली थे, उन्होंने अपने अंतिम प्रथम श्रेणी मैच में शतक बनाया और पांच विकेट लिए। उन्होंने पिछले महीने अबू धाबी में दौरे से पहले हुए मैच में मैकुलम और स्टोक्स को भी प्रभावित किया था।
रेहान के पास गेंद और बल्ले का कौशल
स्टोक्स ने कहा, उनके पास बल्ले और गेंद दोनों से काफी कौशल है, इसलिए किसी प्रतिभा को टीम में लाना बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा, “उनके पास कई तरह के शॉट हैं और निश्चित रूप से एक कलाई का स्पिनर आपकी टीम में होना बहुत अच्छा है, खासकर इन परिस्थितियों में उसका प्रदर्शन देखने लायक होगा।”
Big Bash League: तूफानी गेंदबाजी का नया अंदाज, सिडनी थंडर्स पर कहर बनकर टूटा यह बॉलर, देखें
स्टोक्स को उम्मीद है कि कराची की पिच मुल्तान में इस्तेमाल होने वाली पिच से ज्यादा स्पिन लेगी। उन्होंने कहा, “हमने विकेट पर भी एक नजर डाली है, जो बहुत ड्राई लग रही है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह पिछले टेस्ट मैच की तुलना में थोड़ा अधिक स्पिन कर सकता है।” इंग्लैंड 2005 के बाद से पाकिस्तान के अपने पहले टेस्ट दौरे पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines