ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में मात्र 216 रन बनाए और इंग्लैंड को अब जीत के लिए 108 रन और बनाने हैं। पाकिस्तान की पारी के दौरान इंग्लैंड की तरफ से डेब्यू कर रहे रेहान अहमद ने गदर मचा दिया। मात्र 18 साल के रेहान ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटक लिए और इतिहास के पन्नों में अपना नाम शामिल कर लिया।
बाबर रिजवान समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों को किया आउट और रच दिया इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत दमदार रही लेकिन बाद में 18 वर्षीय युवा ने उनकी हालत खराब कर दी। रेहान ने अपनी स्पिन के जाल में फंसाकर कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जफर समेत अन्य खिलाड़ियों को आउट कर दिया। इसी के साथ वे डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी उम्र मात्र 18 साल है।
और पढ़िए – ‘हम वापस आएंगे’, वर्ल्ड कप के फाइनल में मचाई तबाही, एक दिन बाद किलियन एम्बाप्पे ने किया ट्वीट
https://twitter.com/AaliHasan10/status/1604796350910054403
इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
रेहान इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सबसे कम उम्र में डेब्यू करते ही 73 साल पुराना रिकॉर्ट तोड़ दिया है।इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अभी तक यह ब्रायन क्लोज के नाम था, जिन्होंने 1949 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 साल 149 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था।
मूल रूप से पाकिस्तानी हैं रेहान अहमद
आपको बता दें कि रेहान की उम्र 18 साल 126 दिन की है।। वह मूल रूप से पाकि्स्तान से आते हैं, बताया जाता है कि उनका परिवार पाकिस्तान से इंग्लैंड चाकर वहीं बस गया। इसके बाद रेहान ने इंग्लेंड के लिए ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है।
जनवरी में अंडर-19 विश्वकप खेला, दिसंबर में टेस्ट डेब्यू कर लिया
रेहान अहमद लेग स्पिनर हैं। जनवरी 2022 में वे इंग्लैंड की तरफ से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। इस बड़े टूर्नाममें में रेहान ने 12 विकेट निकाले थे और इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। हालांकि खिताबी मुकाबला टीम इंडिया ने जीता था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
1 hr agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
4 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
5 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
5 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines