PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान के रावलपिंडी में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले ही दिन रनों का ऐसा तूफान आया कि दुनिया दंग रह गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में वनडे और T20 जैसी बल्लेबाजी कर हाहाकार मचा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 75 ओवर में 506 रन बनाए। इंग्लैंड के इस तूफान के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों की हर तरफ खिल्ली उड़ाई जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी टीम पर तंज कसा है।
खिलाड़ी बीमार थे तो 500 रन ठोक दिए, अगर ठीक होते तो- शोएब अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हमेशा अपने बयानों को लेकर सूर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मैच के पहले दिन के समाप्त होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों की सराहना करते हुए कहा कि जब खिलाड़ी बीमार हैं तो 500 रन मार दिए और जब ठीक होता तो क्या करते? अख्तर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं, ‘ यह टी20 के तेज गेंदबाज हैं और इन्हें टेस्ट मैच के पेसर बनने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी. लेकिन जो विकेट है वह भी इन्हें मदद नहीं कर रही।
और पढ़िए- धोनी की टीम के चैंपियन खिलाड़ी ने लिया संन्यास, CSK ने तुरंत दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी
https://twitter.com/shoaib100mph/status/1598307915668111361?s=20&t=7gf7kdn5RFHHNixdheM7Pg
बीमार हो गए थे खिलाड़ी
दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट टीम जब पाकिस्तान पहुंची तो एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उसके कई खिलाड़ी बीमार हो गए हैं। रिपोर्ट में ये कहा गया कि 14 खिलाड़ी अज्ञात वायरस की चपेट में आ गए थे। हालांकि मेडिकल टीम ने पूरी मेहनत की और तुरंत उपचार किया जिसके बाद खिलाड़ी मैच खेल पाए।
और पढ़िए- लाइव मैच में कमेंटरी की दौरान अचानक बिगड़ी Ricky Ponting की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
इंग्लैंड ने तोड़ डाला 112 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि पहले दिन इंग्लैंड ने तूफानी बल्लेबाजी की और टेस्ट मैच के ओपनिंग डे पर बना 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में 9 दिसंबर 1910 को खेले गए टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 494 रन जड़े थे। इंग्लैंड ने 1 दिसंबर 2022 को ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ इंग्लैंड ने पहले ही दिन 7 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
19 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines