Pak vs Eng 1st test live: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान ने इंग्लिश टीम पर जबरदस्त अंदाज में पलटवार किया है। पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे Abdullah Shafique और Imam-ul-Haq ने 30 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। इस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 30 ओवर के बाद 101 रन पर 0 विकेट है।
और पढ़िए- Abdullah Shafique ने दिखाया गजब पॉवर.. गेंदबाज के सिर के ऊपर से ठोक डाला तूफानी छक्का..
Imam-ul-Haq ने ठोका खतरनाक छक्का
खबर लिखे जाने तक Imam-ul-Haq ने फिफ्टी पूरी कर ली है। अपनी 50 रनों की नाबाद पारी के दौरान उन्होंने जैक लीच के खिलाफ एक शानदार छक्का भी जड़ा। स्पिन गेंद पर दो कदम आगे निकले और गेंद को मिड ऑन के ऊपर से छक्के ले इे भेज दिया। बल्ले से लगते ही गेंद सीधा दर्शकों के बीच पहुंच गई। मिड ऑन के ऊपर से लगाया गया यह छक्का देख गेंदबाज भी हैरान रह गया।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1598609050744373251?s=20&t=6ft69cheX7r3kTI0WTOr9A
हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 153 रन की पारी खेली
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड पहली पारी में 657 पर ऑलआउट हुई है। दूसरे दिन तक इंग्लिश टीम ने सिर्फ 101 ओवर में इतना बड़ा स्कोर बना दिया। मेहमान टीम की तरफ से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 153 रन की पारी खेली। पहले दिन के स्कोर 4 विकेट पर 506 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने दूसरे दिन 151 रन बनाने में 6 विकेट गंवाए।
इंग्लैंड ने पहले दिन 506 रन बनाए थे
रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा था। इंग्लिश टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे।
17 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट सीरीज खेलने गई इंग्लैंड टीम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। 17 साल बाद इंग्लैंड पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच खेल रही है।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
55 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines