PAK U19 vs BAN U19 2nd Semifinal: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब भारत से होगी खिताबी जंग

Pakistan vs Bangladesh U19 Asia Cup: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. बांग्लादेश अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई थी, लेकिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली.

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अंडर-19 टीम

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अंडर-19 टीम

PAK U19 vs BAN U19 Asia Cup: अंडर 19 एशिया कप में 19 दिसंबर को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया. दुबई के द सेवेंस स्टेडियम में मैच खेला गया. पाकिस्तान और बांग्लादेश, दोनों ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया और फाइनल में बाजी मार ली.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने मारी बाजी

बारिश की वजह से मुकाबला 27-27 ओवर का खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 26.3 ओवर में 121/10 रन बनाए थे. सबसे ज्यादा रन समियुन बसीर रतुल ने बनाए थे. उन्होंने 37 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अजीजुल हकीम ने 26 गेंदों में 20 रन बनाए थे.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने 14.4 ओवर में ही 110/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. समीर मिन्हास ने 51 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 6 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा उस्मान खान ने 26 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री मार ली है. भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा.

PAK U19 vs BAN U19: दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

पाकिस्तान की अंडर 19 टीम: समीर मिन्हास, उस्मान खान, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (c), हुजैफा अहसान, हमजा जहूर (wk), मोमिन कमर, अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद सय्याम.

विज्ञापन

बांग्लादेश की अंडर 19 टीम: जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम (c), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, शाहरिया अल-अमीन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (wk), शहरयार अहमद, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज जिबोन, शाधिन इस्लाम, मोहम्मद सोबुज, मोहम्मद अब्दुल्ला.

PAK U19 vs BAN U19: पिच रिपोर्ट

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अंडर 19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच सेवेंस स्टेडियम में हो रहा है. पिच की बात करें, तो बल्लेबाजों को काफी सपोर्ट मिलता है और इसी वजह से मैच में काफी बड़ा स्कोर बन सकता है.

विज्ञापन

नीचे मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स दी गई है:

LIVE UPDATES

PAK U19 vs BAN U19 2nd Semifinal: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया है. 14.4 ओवर में पाकिस्तान ने 122/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया, श्रीलंका ने 121 रन बनाए थे.

लक्ष्य की ओर बढ़ रही है पाकिस्तान, समीर-उस्मान ने संभाली पारी

पाकिस्तान लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. 9 ओवर में पाकिस्तान ने 75 रन बना लिए हैं. समीर मिन्हास 24 गेंदों में 47 रन बनाए हैं. जबकि उस्मान खान ने 22 गेंदों में 19 रन बनाए हैं. पाकिस्तान जीत के करीब बढ़ रही है.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका, आउट हुए हमजा जहूर

हमजा जहूर के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका लगा है. जहूर ने बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 20/1 है.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: 121 रनों पर सिमटी बांग्लादेश की पारी, पाकिस्तान को मिला 122 रनों का लक्ष्य

बांग्लादेश की पारी 121 रनों पर सिमट गई है. पाकिस्तान को 20 ओवर में 122 रन बनाने हैं.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: बांग्लादेश को लगा 9वां झटका

23.9 ओवर में साद इस्लाम रजीन के रूप में बांग्लादेश को 9वां झटका लगा है. 26.2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 120/9 है.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: संभलती हुई दिख रही बांग्लादेश की पारी

6 विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश की पारी आखिर संभलती हुई नजर आ रही है. 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर वो 89 रन बनाने में सफल हुए हैं.

बांग्लादेश का स्कोर: 89/6 (20 ओवर)

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पाकिस्तान को मिली एक और सफलता

पाकिस्तान ने पूरी तरह मैच पर शिकंजा कस लिया है. अहमद हुसैन की गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में शेख पावेज जिबोन अपना विकेट गंवा बैठे.

बांग्लादेश का स्कोर: 75/6 (16.2 ओवर)

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: बांग्लादेश के मोहम्मद अब्दुल्ला हुए आउट

पाकिस्तान के अब्दुला सुभान ने बांग्लादेश के मोहम्मद अब्दुल्ला को आउट किया. बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

बांग्लादेश का स्कोर: 65/4 (14.3 ओवर)

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: बांग्लादेश का एक और प्लेयर लौटा पवेलियन

शुरुआत में दो विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम अब संभलकर बल्लेबाजी की. 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 55 रन था. हालांकि, अब्दुल सुभान ने अजीजुल हकीम को आउट कर दिया.

बांग्लादेश का स्कोर: 55/3 (12.2 ओवर)

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: 8 ओवरों के बाद बांग्लादेश ने बनाए 33 रन

बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही लेकिन दो विकेट गंवाने के बाद वो संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें रन गति बढ़ाने की सख्त जरूरत है.

बांग्लादेश का स्कोर: 33/2 (8 ओवर)

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता

बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और वो 24 रन बना चुके थे. इसी बीच पांचवें ओवर में अली रजा की गेंद पर रिफत बेग शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. मोहम्मद सय्याम ने जवाद अबरार को अगले ही ओवर में आउट कर दिया. पाकिस्तान ने शुरुआत में दो विकेट झटक लिए हैं.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पहली बार हुई शुरू

बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है. जवाद अबरार और रिफत बेग बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग 11

बांग्लादेश ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं. मोहम्मद अब्दुल्ला, पावेज जिबोन और मोहम्मद सोबुज की टीम में एंट्री हो गई है.

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (wk), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, मोहम्मद अब्दुल्ला, साद इस्लाम रज़िन, शेख पावेज जिबोन, मोहम्मद सोबुज, इकबाल हुसैन इमोन

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

पाकिस्तान ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. दानियाल अली खान और मोहम्मद शायन की टीम में एंट्री हो गई.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: समीर मिन्हास, उस्मान खान, दानियाल अली खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (c), हुजैफा अहसन, हमजा जहूर (wk), मोहम्मद शायन, अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद सय्याम

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने टॉस जीता और उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हवा और ब्रीज का फायदा पाक गेंदबाजों को मिल सकता है.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा 27 ओवर का मैच

50-50 ओवरों की जगह अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 27-27 ओवरों का मैच होगा.

पहला पावरप्ले: 1-6 ओवर

दूसरा पावरप्ले: 7-22 ओवर

तीसरा पावरप्ले: 23-27 ओवर

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: मैच नहीं खेलने पर बांग्लादेश को होगा फायदा

बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में भले ही अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पाकिस्तान टीम को कम आंकना गलती होगी. बांग्लादेश पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी और इसी कारण मैच रद्द होने पर उन्हें सीधा फाइनल में जगह मिलेगी. ऐसे में वो शायद नहीं चाहेंगे कि सेमीफाइनल मैच हो. मैच हुआ, तो पाकिस्तान उनपर हावी भी साबित हो सकता है.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान करेंगे अब्दुल सुभान?

पाकिस्तान के अब्दुल सुभान ने मेंस अंडर 19 एशिया कप में दो मैच खेले हैं और वो 7 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए हैं. ये तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ भी कहर मचा सकता है.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: मैच को आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान और बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच शुरू होने में और देरी होने वाली है. पिच का निरक्षण किया गया और अभी भी आउटफील्ड गीली है. अंपायर्स कुछ देर बाद फिर से मैदान की जांच करेंगे और फैसला करेंगे कि टॉस एवं मैच होगा, या नहीं.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: बांग्लादेश के शहरयार अहमद मचा सकते हैं गदर

19 साल के शहरयार अहमद अपनी गेंदबाजी से अंडर 19 एशिया कप में कमाल कर रहे हैं. उन्होंने 3 मैचों में अब तक 7 विकेट अपने नाम किए हैं. वो पाकिस्तान के खिलाफ भी अपनी स्पिन गेंदबाजी से कहर मचा सकते हैं.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: जल्द मिलेगा मैच पर अपडेट

बांग्लादेश और पाकिस्तान के दूसरे सेमीफाइनल मैच पर जल्द ही अपडेट आने वाला है. वेट आउटफील्ड का निरक्षण अंपायर और मैच रेफरी करेंगे. इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि कब मैच शुरू होगा.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: कौन है बांग्लादेश का टॉप परफॉर्मर?

बांग्लादेश का अंडर 19 एशिया कप में प्रदर्शन शानदार रहा है और वो अनडिफिटेड हैं. इसके पीछे का कारण जवाद अबरार हैं, जिन्होंने अब तक तीन मैचों में 107.50 के औसत से 215 रन बनाए हैं.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: समीर मिन्हास पर हैं नजरें

पाकिस्तान के समीर मिन्हास का प्रदर्शन अंडर 19 एशिया कप में अच्छा रहा है. उन्होंने तीन मैचों में 230 रन बनाए हैं. बांग्लादेश को समीर को आउट करने पर फोकस करना चाहिए. अगर उनका विकेट गिर गया, तो पाकिस्तान का वापसी करना बेहद मुश्किल होगा.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किल

बांग्लादेश ग्रुप B के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थे, वहीं पाकिस्तान ग्रुप A में दूसरे पायदान पर था. इसी वजह से अगर मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो बांग्लादेश टॉप पर होने के कारण सीधा फाइनल में एंट्री कर लेगा.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: टॉस पर बड़ा अपडेट

बारिश के कारण अभी तक मैच शुरू नहीं हुआ है. हालांकि, 11:35 बजे पिच और मैदान का निरक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा. इसके बाद पता चलेगा कि टॉस कब होगा.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी

बारिश के कारण द सेवेंस स्टेडियम की आउटफील्ड पूरी भीग गई. इसी कारण टॉस में देरी हो रही है.

PAK U19 vs BAN U19, Live Score: फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगी पाकिस्तान-बांग्लादेश की टीम

पाकिस्तान और बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अब अंडर 19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में वो आमने-सामने हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ