PAK vs AUS: 'इस्लाम के इर्द-गिर्द', वर्ल्ड कप से पहले मैथ्यू हेडन की कमेंट्री वायरल

PAK vs AUS: Matthew Hayden Commentary on Islam Viral During World Cup Warm Up Match

PAK vs AUS: Matthew Hayden Commentary on Islam Viral During World Cup Warm Up Match

Matthew Hayden Commentary on Islam PAK vs AUS: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वार्मअप मैच के दौरान मैथ्यू हेडन की कमेंट्री ने सुर्खियां बटोर ली हैं। हेडन ने कमेंट्री बॉक्स में बैठे रमीज राजा के साथ इस्लाम को लेकर बातचीत की। दरअसल, रमीज राजा ने उनसे पूछा कि आप वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे थे। ऐसे में क्या आप बता सकते हैं कि इस टीम की थीम क्या है। ये खिलाड़ी किस तरह का एन्वायर्नमेंट रखते हैं। बाबर आजम की लीडरशिप पर आप क्या कहना चाहेंगे।

विज्ञापन

ये सब इस्लाम के इर्द-गिर्द

इस पर हेडन ने कहा- ये सब इस्लाम के इर्द-गिर्द घूमता है। ये ही टीम की कोर थीम है। वे इसी अनुशासन और आपसी सम्मान की भावना रखते हैं क्योंकि क्रिकेट पूरी तरह डिसिप्लेन पर आधारित है। आपको टीम के लिए कमिटेड रहना पड़ता है। इन सभी चीजों का प्रतिनिधित्व इस्लाम करता है। मैं इसे दिलचस्प मानता हूं क्योंकि यह अनुशासित है। हेडन की ये कमेंट्री काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/dhillow_/status/1709244425367412825

विज्ञापन

बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन 2021 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच थे। उन्हें पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने कुरान की एक प्रति गिफ्ट की थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/chadcashmeeri/status/1709253205014835711

https://twitter.com/koshurboie/status/1709248744003350900

विज्ञापन

न्यूज कॉर्प ऑस्ट्रेलिया को दिए इंटरव्यू में हेडन ने कहा था कि रिजवान ने उन्हें इस्लामिक किताब का अंग्रेजी संस्करण मिला। दुनियाभर की टीमें वर्ल्ड कप के लिए भारत आई हैं। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। इससे पहले वार्मअप मुकाबले पूरे हो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ