---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs AFG: अफगानिस्तान के ओपनर्स ने निकाली पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की हवा, वर्ल्ड कप में बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड

PAK vs AFG, World Cup 2023: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले खेलते हुए 282 रन बनाए थे। जवाब में अफगान ओपनर्स ने शानदार शुरुआत की।

---विज्ञापन---

PAK vs AFG, World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना पांचवां मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में पहले खेलते हुए बाबर की सेना ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक को इतना धोया है कि हवा निकाल दी। अफगान ओपनर्स रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की शानदार साझेदारी की और 3 बड़े रिकॉर्ड बना लिए। इस भयंकर शुरुआत के साथ वर्ल्ड कप 2023 में तीसरे उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई।

पहली बार हुआ ऐसा

इब्राहिम जादरान और गुरबाज ने पाकिस्तानी पेसर्स शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली सभी को धोया। इसके बाद स्पिनर्स उसामा मीर, शादाब खान और इफ्तिखार अहमद भी कुछ नहीं कर पाए। इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी के साथ कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गुरबाज ने शाहीन अफरीदी का शिकार होने से पहले 65 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने भी 87 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ऐसा पहली बार हुआ कि अफगानिस्तान के लिए दोनों ओपनर्स ने वर्ल्ड कप की एक ही पारी में 50 प्लस का स्कोर बनाया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सबसे घातक ऑलराउंडर फिट, 27 गेंद में कूट दिए 52 रन; क्या वर्ल्ड कप में हो पाएगी एंट्री

---विज्ञापन---

वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप

  • 133- इकराम अलिखिल, रहमत शाह बनाम वेस्टइंडीज (2019)
  • 130- इब्राहिम जादरान, रहमनुल्लाह गुरबाज बनाम पाकिस्तान (2023)
  • 121- अजमतुल्लाह ओमरजई, हशमतुल्लाह शाहिदी बनाम भारत (2023)
  • 114- इब्राहिम जादरान, रहमनुल्लाह गुरबाज बनाम इंग्लैंड (2023)

अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा 100 पार्टनरशिप

  • 4- हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह
  • 4- इब्राहिम जादरान, रहमनुल्लाह गुरबाज
  • 3- इब्राहिम जादरान, रहमत शाह

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल की रेस से 5 टीमें बाहर! पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर; क्या है पूरा समीकरण

---विज्ञापन---

वहीं इसी के साथ पाकिस्तानी टीम के भी कंधे गिर गए और टीम पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई। हालांकि, बैटिंग में बाबर आजम ने 74 और अब्दुल्लाह शफीक ने 58 रन बनाए लेकिन गेंदबाज चेन्नई की पिच पर अपना जलवा नहीं दिखा पाए। इससे पहले पाकिस्तान की टीम चार में से दो मैच हार चुकी थी। अब देखना होगा कि पांचवें मुकाबले में टीम यहां से मैच को अपने नाम कर पाती है या उलटफेर का शिकार होगी।

First published on: Oct 23, 2023 08:54 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola