Rameez Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली करारी हार के बाद रमीज राजा (Ramiz Raja) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है, रमीज की जगह नजम सेठी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
और पढ़िए – भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल से शुरू, फ्री में ऐसे देखें लाइव
प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम के नाम पर मुहर लगाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम सेठी के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें पीसीबी की कमान सौंपी है। सेठी पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार भी रह चुके हैं। वे पहले भी चेयरमैन रह चुके हैं।
2021 में PCB के चीफ बने थे रमीज राजा
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और 1992 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रमीज राजा को पिछले साल सितंबर में 3 साल की अवधि के लिए सर्वसम्मति से PCB का 36वां अध्यक्ष चुना गया था।
और पढ़िए –सरफराज अहमद की जगह मोहम्मद रिजवान क्यों? बाबर आजम ने बताई ये वजह
कौन हैं नजम सेठी
नजम सेठी इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में इस पद को छोड़ा था। उन्होंने 2013 और 2014 में भी पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में काम किया था, हालांकि अब एक बार फिर उनकी वापसी हुई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद से ही पीसीबी चेयरमैन के बदले जाने की खबर आ रही थी, जिस पर अब मुहर लग चुकी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
43 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
54 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines