पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से Rameez Raja की छुट्टी, इस दिग्गज को बनाया गया नया PCB chairman

Najam Sethi as new PCB chairman replacing Rameez Raja

Najam Sethi as new PCB chairman replacing Rameez Raja

Rameez Raja: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली करारी हार के बाद रमीज राजा (Ramiz Raja) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है, रमीज की जगह नजम सेठी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम के नाम पर मुहर लगाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नजम सेठी के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें पीसीबी की कमान सौंपी है। सेठी पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार भी रह चुके हैं। वे पहले भी चेयरमैन रह चुके हैं।

विज्ञापन

2021 में PCB के चीफ बने थे रमीज राजा

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और 1992 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रमीज राजा को पिछले साल सितंबर में 3 साल की अवधि के लिए सर्वसम्मति से PCB का 36वां अध्यक्ष चुना गया था।

विज्ञापन

कौन हैं नजम सेठी

नजम सेठी इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में इस पद को छोड़ा था। उन्होंने 2013 और 2014 में भी पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में काम किया था, हालांकि अब एक बार फिर उनकी वापसी हुई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद से ही पीसीबी चेयरमैन के बदले जाने की खबर आ रही थी, जिस पर अब मुहर लग चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ