ICC T20I Bowling Ranking: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर 2025 को मैच हुआ. सुपर 4 स्टेज के इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तेज गति से बल्लेबाजी की. उन्होंने 39 गेंदों में 74 रन बनाए और इसी बीच 5 जोरदार छक्के जड़े. इसमें से 4 उन्होंने अबरार अहमद को मारे. अबरार ने भले ही अभिषेक का विकेट झटका लेकिन उनकी हालत खराब हो गई थी. बता दें कि ICC की टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग सामने आ गई है और अबरार अहमद को तगड़ा फायदा हुआ है. वो टॉप 5 में जगह पक्की कर चुके हैं।
अबरार अहम को ICC रैंकिंग में जबरदस्त फायदा
अबरार अहम ICC टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में 16वें पायदान पर थे और वो टॉप 5 के आसपास भी नहीं थे. इसके बावजूद आज जब रेटिंग अपडेट हुई, तो अबरार ने 12 पायदान की छलांग लगाई और चौथे स्थान पर आ चुके हैं. उन्होंने एडम जंपा की जगह ले ली और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रैंकिंग में पांचवें स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं. अबरार इस समय 703 रेटिंग पर हैं और नंबर 3 पर मौजूद वेस्टइंडीज के अकील होसेन (707) को पीछे छोड़ने से मात्र 4 अंक दूर हैं.
अभिषेक शर्मा ने की थी जमकर धुनाई
21 सितंबर 2025 को एशिया कप में सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ. भारत को 172 रन का लक्ष्य मिला था और अभिषेक शर्मा ने टीम को बढ़िया शुरुआत दी. मैच में उन्होंने अबरार अहमद की जमकर धुनाई की और उन्हें कुल चार छक्के जड़े. अबरार के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने उन्हें मिड विकेट पर छक्का लगा दिया. जब अबरार अपना दूसरा ओवर डालने आए, तब भी शर्मा ने उन्हें आड़े हाथ लिया और दो छक्के लगा दिए.
ये भी पढ़ें:- सिलेक्टर्स ने ढूंढा रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, टी20 के ‘सिक्सर किंग’ को वनडे में मिलने जा रही है एंट्री!
पाक गेंदबाज अहमद के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही अभिषेक ने उन्हें आड़े हाथ लेकर छक्का लगा दिया. अभिषेक का ये अबरार के खिलाफ कुल चौथा छक्का था. हालांकि, अगली ही गेंद पर अबरार ने शर्मा का विकेट झटक लिया. बता दें कि अबरार ने 5 मैचों में अब तक 5 विकेट झटके हैं और इसी कारण शायद उन्हें रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है.
ICC T20I गेंदबाजी रैंकिंग
| रैंकिंग | टीम | खिलाड़ी | स्कोर |
| 01 | भारत | वरुण चक्रवर्ती | 747 |
| 02 | न्यूज़ीलैंड | जैकब डफी | 717 |
| 03 | वेस्ट इंडीज | अकील होसेन | 707 |
| 04 | पाकिस्तान | अबरार अहमद | 703 |
| 05 | ऑस्ट्रेलिया | एडम ज़म्पा | 700 |
| 06 | इंग्लैंड | आदिल राशिद | 689 |
| 07 | श्रीलंका | वानिंदु हसरंगा | 689 |
| 08 | श्रीलंका | नुवान थुशारा | 686 |
| 09 | बांग्लादेश | मुस्ताफिजुर रहमान | 660 |
| 10 | अफगानिस्तान | राशिद खान | 660 |
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: PAK से जीत के बाद फाइनल में कैसे जगह बना पाएगी टीम इंडिया? करने होंगे ये 2 काम
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
52 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
52 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines