Team India Asia Cup Final Scenario

Asia Cup 2025: PAK से जीत के बाद फाइनल में कैसे जगह बना पाएगी टीम इंडिया? करने होंगे ये 2 काम

India Asia Cup Final Scenario: एशिया कप 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया फेवरेट नजर आ रही है. सुपर 4 में भारत ने धमाकेदार शुरुआत की और अपना पहला ही मैच जीत लिया. पाकिस्तान को हराने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि फाइनल में कैसे भारतीय टीम को जगह मिलेगी. अभी उनके दो मैच बचे हैं और उन्हें इसमें अच्छा प्रदर्शन करने की सख्त जरूरत है.

India Final Scenario: एशिया कप 2025 के फाइनल पर सभी की नजर है. 28 सितंबर 2025 को फाइनल का आयोजन होगा और अब कुछ ही दिन बचे हैं. सुपर 4 स्टेज की टॉप 2 टीम फाइनल में आमने-सामने होंगी. भारत ने 21 सितंबर 2025 को सुपर 4 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली और अब उनके दो मैच रहते हैं. भारतीय टीम को सभी फाइनल में देखना चाहते हैं. आज सूर्या ब्रिगेड की भिड़ंत बांग्लादेश से होने वाली है. बता दें कि बांग्लादेश भी एक मैच जीत चुकी है और ऐसे में पॉइंट्स टेबल रोचक स्थिति में है.

विज्ञापन

टीम इंडिया कैसे बना पाएगी एशिया कप फाइनल में जगह?

एशिया कप 2025 के फाइनल में अगर टीम इंडिया को जगह एकदम पक्की करनी है, तो उन्हें अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. श्रीलंका और पाकिस्तान अपने-अपने सुपर 4 के मैच हार चुके हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया 2 जीत दर्ज कर लेती है, तो सीधा फाइनल में उन्हें मिल जाएगी. अगर बांग्लादेश या श्रीलंका में से किसी एक के खिलाफ उन्हें हार भी मिलती है, तो दूसरा काम नेट रन रेट बेहतर रखने का होगा. इससे एशिया कप फाइनल में वो एंट्री कर पाएंगे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ