ICC T20I Bowling Ranking: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर 2025 को मैच हुआ. सुपर 4 स्टेज के इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तेज गति से बल्लेबाजी की. उन्होंने 39 गेंदों में 74 रन बनाए और इसी बीच 5 जोरदार छक्के जड़े. इसमें से 4 उन्होंने अबरार अहमद को मारे. अबरार ने भले ही अभिषेक का विकेट झटका लेकिन उनकी हालत खराब हो गई थी. बता दें कि ICC की टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग सामने आ गई है और अबरार अहमद को तगड़ा फायदा हुआ है. वो टॉप 5 में जगह पक्की कर चुके हैं।
अबरार अहम को ICC रैंकिंग में जबरदस्त फायदा
अबरार अहम ICC टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में 16वें पायदान पर थे और वो टॉप 5 के आसपास भी नहीं थे. इसके बावजूद आज जब रेटिंग अपडेट हुई, तो अबरार ने 12 पायदान की छलांग लगाई और चौथे स्थान पर आ चुके हैं. उन्होंने एडम जंपा की जगह ले ली और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रैंकिंग में पांचवें स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं. अबरार इस समय 703 रेटिंग पर हैं और नंबर 3 पर मौजूद वेस्टइंडीज के अकील होसेन (707) को पीछे छोड़ने से मात्र 4 अंक दूर हैं.
अभिषेक शर्मा ने की थी जमकर धुनाई
21 सितंबर 2025 को एशिया कप में सुपर 4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ. भारत को 172 रन का लक्ष्य मिला था और अभिषेक शर्मा ने टीम को बढ़िया शुरुआत दी. मैच में उन्होंने अबरार अहमद की जमकर धुनाई की और उन्हें कुल चार छक्के जड़े. अबरार के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने उन्हें मिड विकेट पर छक्का लगा दिया. जब अबरार अपना दूसरा ओवर डालने आए, तब भी शर्मा ने उन्हें आड़े हाथ लिया और दो छक्के लगा दिए.
पाक गेंदबाज अहमद के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही अभिषेक ने उन्हें आड़े हाथ लेकर छक्का लगा दिया. अभिषेक का ये अबरार के खिलाफ कुल चौथा छक्का था. हालांकि, अगली ही गेंद पर अबरार ने शर्मा का विकेट झटक लिया. बता दें कि अबरार ने 5 मैचों में अब तक 5 विकेट झटके हैं और इसी कारण शायद उन्हें रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है.