---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वर्ल्ड कप को लेकर टेंशन में पाकिस्तान, इस ‘डॉक्टर’ को भेजेगा टीम के साथ!

ODI World Cup 2023: भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमें तैयारियों में जुटी हैं। क्रिकेट के महाकुंभ में दुनियाभर की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं पाकिस्तान की टीम भारत आएगी या नहीं, इसे लेकर गेंद वहां की सरकार के हाथों में है। कुछ दिनों में […]

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023: भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की टीमें तैयारियों में जुटी हैं। क्रिकेट के महाकुंभ में दुनियाभर की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं पाकिस्तान की टीम भारत आएगी या नहीं, इसे लेकर गेंद वहां की सरकार के हाथों में है। कुछ दिनों में इस पर फैसला हो जाएगा, लेकिन पाक टीम फिलहाल टेंशन में है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टीम को दबाव से निपटने में मदद करने के लिए विशेष डॉक्टर भेजने की तैयारी कर रहा है।

ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार भारत में खेलेंगे

जानकारी के अनुसार, पीसीबी टीम के साथ साइकोलॉजिस्ट नियुक्त करने पर विचार कर रहा है। पीसीबी अधिकारियों का मानना है कि ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार भारत में खेलेंगे। ऐसे में उन पर बड़ा दबाव हो सकता है। भारत-पाकिस्तान का मैच भी हाई प्रैशर वाला होता है, ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों को समस्या हो सकती है। वर्तमान टीम के अधिकांश सदस्यों ने पहले कभी भारत में क्रिकेट नहीं खेला है और अधिकारियों का मानना है कि मीडिया प्रचार और जनता की उम्मीदें खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में मदद करेंगे

इसलिए मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। वह टीम के साथ पड़ोसी देश जाकर महत्वपूर्ण क्षणों में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में मदद करेंगे। उन्हें संभावित डर से भी बचाएंगे। हालांकि इस भूमिका के लिए अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन विकल्प तलाशे जा रहे हैं। यह भी संभव है कि टीम के रवाना होने से पहले कुछ सेशन आयोजित किए जाएं।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों की बढ़ेगी सैलरी 

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की भागीदारी का निर्णय हाई लेवल कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसकी पहली बैठक गुरुवार को हुई। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की टीम को भारत भेजने पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। एक बार सुरक्षा मंजूरी मिल जाने के बाद टीम सीमा पार यात्रा करेगी। मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए पाकिस्तान की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के मामले को सुलझाने की सलाह दी है। इसीलिए खिलाड़ियों की सैलरी भी बढ़ाई जाएगी। श्रीलंका से लौटने पर जका अशरफ कप्तान बाबर आजम से मिलेंगे और टीम प्रबंधन मामलों पर उनकी राय लेंगे।

---विज्ञापन---

पहले भी भेज चुका है मनोवैज्ञानिक

बता दें कि 2012 में जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने आखिरी द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था तो खेल मनोवैज्ञानिक मकबूल बाबरी टीम के साथ थे। उस समय भी जका अशरफ पीसीबी के अध्यक्ष थे। पहली बार, पीसीबी ने मोहम्मद आमिर के लिए मकबूल को खेल मनोवैज्ञानिक नियुक्त किया था। सलमान बट और मोहम्मद आसिफ के साथ 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड में शामिल आमिर ने पाकिस्तान लौटने से पहले ब्रिटेन में जेल की सजा काटी थी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2023 04:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola