Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023 Team India Squad : अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए जहां बाकि टीमों का स्क्वॉड लगभग तय माना जा रहा है वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया में किन 15 खिलाड़ियों को जगह मिलेगी इसे लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पाकिस्तान के पूर्व कोच मैथ्यू हेडन ने भारत की आईसीसी विश्व कप 2023 टीम के लिए अपनी पसंद बताई है। जिसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल है।
हेडन ने इशान किशन और संजू सैमसन दोनों को विकेटकीपिंग विकल्प के रूप में शामिल करने का फैसला किया, जबकि रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल विशेषज्ञ स्पिनर होंगे। हेडन ने केएल राहुल को केवल एक बल्लेबाज के रूप में रखा है। दूसरी ओर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार द्वारा चुनी गई टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल दोनों को जगह नहीं मिली है।
हेडन ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव को विशेषज्ञ बल्लेबाजों के रूप में शामिल किया जबकि किशन और सैमसन विकेटकीपर के रुप में उनकी टीम में मौजूद हैं। पूर्व क्रिकेटर ने युवा स्टार तिलक वर्मा को जगह नहीं दी है।
मेथ्यू हेडन ने अपनी टीम में स्पिनर्स के रुप में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया है। उनकी 15 सदस्यीय टीम में भारत की स्टार स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। वहीं तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह संभालने वाले हैं।
रोहित शर्मा (सी), जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन और अक्षर पटेल।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।