Daryl Mitchell Ruled Out: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच इस समय वनडे सीरीज चल रही है. दूसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बता दें कि पहले वनडे में मिचेल ने शतक लगाया था और बल्लेबाजी करते हुए उनके पैर में दर्द महसूस हो रहा था. अब वो आधिकारिक तौर पर श्रृंखला से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह एक अनुभवी प्लेयर की टीम एंट्री हो गई है. उम्मीद लगाई जा रही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.
डेरिल मिचेल चोट के कारण सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का सातवां शतक लगाया था. उन्हें थाई में दर्द महसूस हो रहा था और इसी वजह से वो दूसरी पारी में फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे थे. उनकी जांच हुई और पता चला है कि उन्हें दो हफ्तों तक आराम की जरूरत होगी. उम्मीद लगाई जा रही है कि 2 दिसंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वो उपलब्ध हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले शुभमन गिल पर आई बड़ी अपडेट, दूसरे मैच से बाहर होना तय?
हेनरी निकोल्स को मिली टीम में जगह
डेरिल मिचेल के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में हेनरी निकोल्स की वापसी हो गई है. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 81 वनडे मैच खेले हैं और 2180 रन बनाए हैं. इसमें 15 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है. हाल ही में फोर्ड ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और इसी वजह से न्यूजीलैंड की वनडे टीम में उनकी वापसी हो पाई है.
डेरिल मिचेल की चोट पर हेड कोच ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने डेरिल मिचेल की चोट पर कहा, ‘सीरीज के बीच चोट के कारण बाहर होना मुश्किल होता है. अभी डेरिल अच्छी फॉर्म में हैं. वो वनडे फॉर्मेट में टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं. अगले दोनों महत्वपूर्ण मैचों में उन्हें मिस किया जाएगा. अच्छी बात ये है कि चोट गंभीर नहीं है और हम उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए फिट होते हुए देख सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, मैच विनर की वापसी, कप्तान गिल की जगह मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines