IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, मैच विनर की वापसी, कप्तान गिल की जगह मिलेगा मौका?

Nitish Kumar Reddy Returns: गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा चेंज हुआ है. एक मैच विनर प्लेयर नीतीश कुमार रेड्डी की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. शुभमन गिल के दूसरा मैच खेलने के चांस बेहद कम हैं और अगर वो फिट नहीं होते हैं, तो रेड्डी को मौका मिल सकता है.

Nitish Kumar Reddy Returns

स्टार प्लेयर का हुआ कमबैक

Nitish Kumar Reddy Returns: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का आयोजन गुवाहाटी में होने वाला है. 22 नवंबर से शुरू हो रहे इस मैच में टीम इंडिया जीत के साथ उतरना चाहेगी. पहले मुकाबले में भारत को हार मिली थी और अब वो सीरीज बराबरी पर खत्म करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के खेलने पर सवालिया निशान है. वो इस समय चोटिल हैं और उनकी वापसी के चांस बेहद कम लग रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हो गया है और मैच विनर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हो गई है. अगर गिल फिट नहीं हैं, तो नीतीश को उनकी जगह खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी की टीम इंडिया में वापसी

टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया में मैच विनर साबित हुए नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हो गई है. पहले टेस्ट से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था और साउथ अफ्रीका A के खिलाफ वनडे खेलने की मांग की गई थी. अब दूसरे टेस्ट से पहले वो टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. भारतीय स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है और अब रेड्डी की वापसी से टेस्ट टीम को स्थिरता प्रदान होगी. बता दें कि ईडन गार्डन्स टेस्ट जल्द खत्म हो गया था और इसी वजह से टीम इंडिया ने बिना समय गंवाए वहां पर अभ्यास शुरू कर दिया.

विज्ञापन

रेड्डी ने इंडिया A के लिए दो मैच खेले थे, जहां दूसरे मैच में उन्हें गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. पहले मुकाबले में उन्होंने 37 रन बनाए थे और एक विकेट अपने नाम किया था. टेस्ट स्क्वाड में वापसी का अर्थ है कि वो 19 नवंबर को होने वाले इंडिया A के मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल के खेलने के चांस कम है, क्योंकि गर्दन में चोट के कारण वो शायद पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे. ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- IND A vs OMAN: कब-कहां और कैसे देखें भारत-ओमान के बीच मुकाबला? सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजरें

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप, नितीश कुमार रेड्डी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ