NZ vs IND: भारतीय टीम ने हाल के समय में न्यूजीलैंड को छोड़कर अन्य सभी सेना देशों में कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में टेस्ट फॉर्मेट में इस देश में भी अब टीम इंडिया अपना छाप छोड़ना चाहेगी. जिसके लिए टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है. इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. इस बड़े दौरे का शेड्यूल अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी कर दिया है. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाली है.  

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बड़ी सीरीज के शेड्यूल का किया ऐलान 

टीम इंडिया साल 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होने वाला है. ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होगी. हालांकि वाइट बॉल सीरीज टीम इंडिया ने साल 2022 में खेला था. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के अलावा इन 2 देशों के खिलाफ भी सीरीज का ऐलान किया है. कीवी टीम श्रीलंका के खिलाफ भी 3 वनडे, 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भी न्यूजीलैंड की टीम 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम का ये दौरा टी-20 सीरीज से शुरू होगा. वहीं सबसे आखिरी में दोनों टेस्ट मैच खेले जाएंगे. हाल के समय में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. ऐसे में सभी फैंस भारत के न्यूजीलैंड दौरे का इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ENG W vs IND W: तीसरे टी-20 में भी बुरी तरह हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से किया अपने नाम

---विज्ञापन---

यहां देखें टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल

क्रमांकफॉर्मेटमैच तारीखस्थान
1टी20Iपहला टी20I22 अक्टूबरक्राइस्टचर्च
2टी20Iदूसरा टी20I24 अक्टूबरक्राइस्टचर्च
3टी20Iतीसरा टी20I27 अक्टूबरवेलिंगटन
4टी20Iचौथा टी20I30 अक्टूबरऑकलैंड
5टी20Iपांचवां टी20I1 नवंबरहैमिल्टन
6वनडेपहला वनडे4 नवंबरऑकलैंड
7वनडेदूसरा वनडे7 नवंबरवेलिंगटन
8वनडेतीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टन
9वनडेचौथा वनडे13 नवंबरमाउंट माउंगानुई
10वनडेपांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट माउंगानुई
11टेस्टपहला टेस्ट19–23 नवंबरवेलिंगटन
12टेस्टदूसरा टेस्ट27 नवंबर–1 दिसंबरक्राइस्टचर्च

ये भी पढ़ें: गंभीर के बाद कौन होंगे भारतीय T20I टीम के कोच? सामने आया इस दिग्गज का नाम

---विज्ञापन---