NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला पहली टी 20 बारिश की भेंट चढ़ गया। वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में लगातार बारिश होने से मैच को रद्द करना पड़ा। मैच तो रद्द हो गया, लेकिन इसके बाद एक नया बवाल खड़ा हुआ है। क्योंकि बारिश के दौरान एक बेहद शर्मनाक वाक्या देखने को मिला है।
न्यूज़ीलैंड के लिए 74 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके साइमन डौल (Simon Doull) ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने स्काई स्टेडियम की बदहाली पेश की है। अपने ट्वीट में मौजूदा कमेंटेटर और पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया है कि किस तरह से उन्होंने स्टेडियम की सीट साफ की है और मैदान के मैनेजमेंट पर तंज कसा है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ”अब लड़के मेरी सुनने लगे हैं”…मैच रद्द होने के बाद पांड्या ने क्यों दिया ये बयान
https://twitter.com/Sdoull/status/1593457176332206080?s=20&t=mXy-4dbmpVHE4pq6gjWRNw
साइमन डौल ने किया ये ट्वीट
दिग्गज कमेंटेटर साइमन डौल ने ट्वीट में लिखा कि, ‘यहां स्काई स्टेडियम में खेलने का एक और बड़ा कारण है (तंज कसते हुए)। मैंने अभी-अभी हमारे कमेंट्री एरिया की सभी सीटों की सफाई की है, ताकि हमारे विदेशी मेहमान इनपर बैठ सकें। क्या बदहाल जगह है। ये शर्मिंदा करने वाला वाक्या है।’
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड पर सवाल खड़े किए
साइमन डौल के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स और दर्शकों ने भी अपनी राय रखते हुए न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड और स्टेडियम के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किये हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ‘न्यूजीलैंड एक अच्छा देश, यहां क्रिकेट खेलने का’…हार्दिक पांड्या ने बताई दिल की बात…
भारत और न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल
आपको बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 के बाद भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आयोजन हो रहा है। टी20 मैचों के बाद एकदिवसीय मुकाबलों का आयोजन होगा। आज होने वाले वेलिंगटन में मुकाबले में बारिश का साया था, लिहाजा मैच रद्द हो गया है। अब दूसरा टी20 20 नवम्बर को माउंट माउंगनुई में खेला जायेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
30 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
30 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines