हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs ENG: खतरनाक गेंद पर Brook ने बल्ले से किया हमला...जड़ दिया खतरनाक छक्का, देखें

विज्ञापन
NZ vs ENG 2nd test live Harry Brook Super Six

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट वैलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ब्रूक और जो रूट ने मिलकर इंग्लैंड को 3 विकेट के नुकसान पर 315 रन पर पहुंचा दिया। इस मुकाबले में हैरी ब्रूक ने एक खतरनाक छक्का ठोका, जिस पर दर्शकों ने तालियां पीट दीं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 24 साल के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पहले दिन वनडे स्टाइल में बल्लेबाजी की। वह 184 रन बनाकर नाबाद हैं और मुकाबले के दूसरे दिन अपना पहला दोहरा शतक पूरा कर सकते हैं। उन्होंने 169 गेंदों का सामना करते हुए 184 रन बना डाले। इस दौरान 24 चौके और 5 तूफानी छक्के भी लगाए।

और पढ़िए – Women’s T20 WC 2023: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच आज, जानें कब और कैसे देखें लाइव

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने ठोका खतरनाक छक्का

हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के बांए हाथ के तेज गेंदबाज Neil Wagner के खिलाफ क्रीज में जगह बनाकर मिड विकेट के ऊपर से एक खतरनाक छक्का ठोका। इस छक्के पर फैंस झूम उठे। नील बेगनर न्यूजीलैंड की तरफ से पारी का 53वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाज ब्रूक ने गेंद पर हमला किया और उसे सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया। सोशल मीडिया पर इस शॉट्स का वीडियो वायरल हो रहा है।

और पढ़िए –  हवा में चीते की तरह उछलें Bracewell, एक हाथ से पकड़ा गजब का कैच, देखें video

विज्ञापन

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड

अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने शुरुआत में 21 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। जैक क्रावली 2, बेन डकैत 9 और ओली पॉप 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद क्रीज पर हैरी ब्रूक ने कदम रखा और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने जो रूट के साथ मिलकर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। जो रूट भी 101 रन बनाकर नाबाद हैं।

हैरी ब्रूक का टेस्ट रिकॉर्ड बेहद शानदार है

हैरी ब्रूक ने कम समय में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें इंग्लैंड का भविष्य कहा जा रहा है। इस बात का अंदाज उनके आंकड़े देखकर लगाया जा सकता है। ब्रूक ने अभी तक सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 100.88 के औसत से वह 807 रन बना चुके हैं। उन्होंने 6 टेस्ट की 9 पारियों में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola