ENG vs NZ: हवा में चीते की तरह उछलें Bracewell, एक हाथ से पकड़ा गजब का कैच, देखें video

env vs nz michael bracewell caught great catch of ben duckett

env vs nz michael bracewell caught great catch of ben duckett

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड टीम ने कीवी टीम पर जोरदार पलटवार किया। शुरुआती झटके लगने के बाद अब इंग्लैंड के स्थिति मजबूत हुई है। लेकिन मैच की शुरुआत में कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने इंग्लैंड को जबरदस्त झटका दिया।

विज्ञापन

Bracewell ने पकड़ा गजब कैच

इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज Zak Crawley और Ben Duckett ने संभलकर बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन टिम साउदी ने चढ़कर बॉलिंग की। 6.4 ओवर की गेंद पर Duckett ने स्लिप के बीच से शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए सीधी हवा में आ गई। जिसके बाद कीवी फील्डर michael bracewell ने हवा में चीते की तरह छलांग लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/visheshtiwari_/status/1628896481653706752?s=20

विज्ञापन

इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके

हालांकि मैच की शुरुआत होने के बाद इंग्लैंड को शुरुआती झटके लगे। दोनों ओपनर बल्लेबाजों के अलावा ओली पोप भी जल्दी आउट हो गए। लेकिन बाद में हेरी ब्रूक और जो रुट ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार स्कोर तक पहुंचा दिया है। फिलहाल पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 315 रन है। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट 101 और हेरी ब्रूक 184 रनों पर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस

इससे पहले मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आते ही इंग्लैंड के तीन झटके दिए थे। लेकिन बाद में इंग्लिश बल्लेबाजों ने संभलकर बैटिंग की। लेकिन मैच में Bracewell ने एक हाथ से गजब कैच पकड़ा जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

England Playing 11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

विज्ञापन

New Zealand Playing 11: टिम साउथी (कप्तान), टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, नील वैगनर

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ