हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NZ A vs IND A: देवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ

NZ A vs IND A: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर इंडिया ए के बल्लेबाजों ने पहली पारी में निराश किया. अब दूसरी पारी में पडिक्कल ने टीम की शानदार वापसी कराई है.

विज्ञापन
Devdutt Padikkal ने बचाई इंडिया ए टीम की इज्जत (Pic Credit- ANI)

NZ A vs IND A: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए बहुत ही खास तैयारी कर रही है. टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. जिसका पहला मुकाबला बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में खेला जा रहा है. जहां पर इंडिया ए की टीम ने बल्लेबाजी में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. दूसरी पारी में भी टीम को खराब शुरुआत मिली थी. लेकिन उसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल ने बहुत ही अहम पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया मैच में अभी भी जिंदा है. 

देवदत्त पडिक्कल ने खेली शानदार पारी 

टीम इंडिया के सुपरस्टार देवदत्त पडिक्कल दूसरी पारी में भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. जहां पर उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद 56 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शानदार चौके भी जड़े. टीम इंडिया एक समय 10 रनों पर 2 विकेट गंवा चुकी थी. ऐसे समय में पडिक्कल को साई सुदर्शन का साथ मिला. सुदर्शन भी फिलहाल 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. सुदर्शन ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पडिक्कल सबसे ज्यादा कंट्रोल में नजर आ रहे थे. 

जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम ने दूसरी पारी में अब तक 36 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 106 रन बना लिए हैं. हालांकि अभी भी टीम इंडिया न्यूजीलैंड ए से पहली पारी में 98 रनों से पीछे चल रही है. अब मैच के तीसरे दिन इन दोनों ही बल्लेबाजों को और अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जिससे टीम इंडिया चौथी पारी में न्यूजीलैंड ए को बड़ा लक्ष्य दे सके. फिलहाल इंडिया ए की टीम बहुत ज्यादा कमजोर नजर आ रही है. पहली पारी में इंडिया ए की टीम सिर्फ 113 रनों पर ही सिमट गई है. 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ए की टीम ने हासिल की थी बड़ी लीड 

इंडिया ए के 113 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 317 रन बनाए. न्यूजीलैंड ए टीम के कप्तान राइस मारिउ ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं कर्टिस हीफी ने भी 44 रनों की पारी खेली. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने भी इस मुकाबले में अहम 51 रनों की पारी खेली. इसके बाद अंत में क्रिस्टियन क्लार्क ने भी 42 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम ने एक समय 132 रनों पर एक भी विकेट नहीं गंवाया था. उसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाया. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन

विज्ञापन

जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम मुकाबले में वापसी कर सकी. युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. वहीं आकाशदीप को भी 2 सफलता मिली. मुकेश चौधरी और वाशिंगटन सुंदर ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया के पास मुकाबले में कमबैक करने का बहुत ही अच्छा मौका है. हालांकि भारतीय गेंदबाजों को अगर मौका मिला, तो दूसरी पारी में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. 

ये भी पढ़ें: 2 पारी, 4 रन… न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल ने भी किया निराश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola