हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

NZ A vs IND A: खराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल-आकिब की मेहनत गई बेकार

NZ A vs IND A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसका पहला मुकाबला अक्टूबर 23 से खेला गया. ये मुकाबला बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में खेला गया. ये मुकाबला खराब मौसम के कारण ड्रॉ हो गया.

विज्ञापन
इंडिया ए के हाथ से निकल गई एक शानदार जीत (Pic Credit- Screengrab)

NZ A vs IND A: बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला अनाधिकारिक मुकाबला खेला गया. जिसमें न्यूजीलैंड ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में सिर्फ 113 रन ही बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 317 रन बनाकर 204 रनों की बड़ी लीड हासिल की. दूसरी पारी में इंडिया ए की टीम ने 516 रन बना दिया. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. खराब मौसम के कारण मुकाबला ड्रॉ हो गया. 

पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम थी आगे 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की टीम सिर्फ 113 रन ही बना सकी. यश राठौड़ ने नाबाद 44 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने भी 32 रन बनाए. 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. वहीं न्यूजीलैंड ए की टीम के लिए साइमन कीन ने 5 विकेट हासिल किए. वहीं जैक गिब्सन ने भी 3 विकेट हासिल किया. वहीं न्यूजीलैंड ए की टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करके 317 रन बना दिए. 

न्यूजीलैंड ए के लिए कप्तान राइस मारिउ ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देते हुए कर्टिस हीफी ने भी अहम 44 रन बनाए. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने भी 51 रनों की अहम पारी खेली. क्रिस्टियन क्लार्क ने भी अंत में 42 रन बनाए थे. इंडिया ए के लिए मुकाबले में अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने 3-3 विकेट हासिल किया. वहीं आकाशदीप को भी 2 सफलता मिली. इसके अलावा मुकेश चौधरी और वाशिंगटन सुंदर ने भी 1-1 विकेट झटका. 

विज्ञापन

खराब मौसम के कारण नहीं जीत सकी टीम इंडिया 

इंडिया ए की टीम पर 204 रनों की लीड चढ़ गई थी. इससे निकलते हुए इंडिया ए की टीम ने दूसरी पारी में 516 रन बना दिया. दूसरी पारी में भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 199 रनों की पारी खेली. वहीं साई सुदर्शन ने भी 91 रन बनाए. इसके अलावा यश राठौड़ ने 66 रन तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 52 रन बनाए. न्यूजीलैंड ए के लिए क्रिस्टियन क्लार्क और जेडन लेनोक्स ने 2-2 विकेट झटके. वहीं जैक गिब्सन ने दूसरी पारी में भी 3 विकेट हासिल किए. 

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर कीवी टीम के टॉप-ऑर्डर को किया ढेर

विज्ञापन

दूसरी पारी में एक समय न्यूजीलैंड ए की टीम 187 रनों पर ही 9 विकेट गंवाकर हार के करीब नजर आ रही थी. लेकिन उसके बाद बारिश हो गई और मुकाबला दोबारा शुरू ही नहीं हो सका. जिसके कारण ही मुकाबला ड्रॉ हो गया और टीम इंडिया के हाथ से जीत पिसल गई. दूसरी पारी में इंडिया ए के लिए आकिब नबी ने 3 विकेट हासिल किए. वहीं देवदत्त पडिक्कल को भी 2 बड़ी सफलता मिली. न्यूजीलैंड ए के लिए कर्टिस हीफी ने नाबाद 90 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान, मोहित शर्मा की हुई टीम में एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola