IPL में ये चल क्या रहा है…! डेड बॉल पर दे दिया अपना विकेट? नितीश राणा के आउट होने पर मचा घमासान

Nitish Rana OUT Controversy: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी नितीश राणा चेन्नई के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. उनके आउट होने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच गया है. सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या उन्होंने अपना विकेट डेड बॉल पर गंवा दिया. वायरल हो रहा वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

IMAGE.jpg_45a003

Nitish Rana OUT Controversy: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी नितीश राणा को लेकर एक और कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नितीश जिस तरीके से आउट हुए सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है और हर किसी के मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि इस बार आईपीएल में हो क्या रहा है. दरअसल, दिल्ली के लिए नितीश राणा बल्लेबाजी कर रहे थे और नूर अहमद के हाथ में गेंद थी. नितीश ने लेग साइड की तरफ हवा में शॉट खेला लेकिन वो कार्तिक शर्मा के हाथों लपके गए. ऐसे में आपको लग रहा होगा कि दिक्कत किया है तो चलिए आपको बताते हैं कि ये कॉन्ट्रोवर्सी है क्या.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक गेंद पर 2 बार आउट हुए नितीश?

नितीश राणा ने नूर अहमद की गेंद पर जब शॉट खेला तब उनके पीछे विकेट की बेल्स भी गिर गई. वायरल हो रहे वीडियो में देख कर समझ आता है कि नितीश का कोई बॉडी पार्ट या बल्ला विकेट पर नहीं लगा. ऐसे में उनके चलते बेल्स नहीं गिरी. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि बेल्स संजू सैमसन का पैर लगने के चलते गिरी. अगर ऐसा सच में हुआ था तो वो डेड बॉल दी जानी चाहिए थी और नितीश नॉट आउट रहते. हालांकि, इसके लिए नितीश या दिल्ली कैपिटल्स किसी की तरफ से भी अपील नहीं की गई और वो चुपचाप पवेलियन लौट गए. 

दिल्ली कैपिटल्स का फ्लॉप शो जारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई ने इस मैच में शानदार खेल दिखाते हुए हर डिपार्टमेंट में बाजी मारी. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए. टीम के लिए समीर रिजवी ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी सीएसके की टीम ने बिना किसी परेशानी के 15 गेंद रहते 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम के लिए एक बार फिर संजू सैमसन जीत के हीरो बने. उन्होंने 52 गेंदों में 87 रनों की बेहतरीन साझेदारी की तो वहीं युवा कार्तिक शर्मा ने भी 31 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में कहां हैं दोनों टीमें?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये हार काफी निराशाजनक रही. इस हार के साथ ही टीम के खाते में अब 10 मैचों में 6 हार हो चुकी हैं. टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर बनी हुई है. इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की पॉइंट्स टेबल पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन टीम ने अपनी स्थिति जरूर मजबूत की है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को अब 4 मैचों में से 3 मैचों में जीत की दरकीर होगी. टीम ने अब तक खेले 10 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है तो वहीं 5 में हार का सामना किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ