IPL के इतिहास में सबसे धीमा अर्धशतक जड़ने वाले 5 खिलाड़ी, टॉप पर MI के इस स्टार खिलाड़ी का नाम

Slowest Half century in IPL: आईपीएल के इतिहास में कुछ अनचाहे रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जिसमें कोई खिलाड़ी अपना नाम नहीं लाना चाहता है लेकिन इसके बाद भी खराब प्रदर्शन के चलते नाम लिस्ट में शुमार हो ही जाता है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं आईपीएल इतिहास में सबसे धीमी फिफ्टी लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में.

IPL.jpg

Slowest Half century in IPL: भारत में इन दिनों आईपीएल का रोमांच देखने को मिल रहा है. हर दिन शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन इसी बीच कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो कि धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर बैठे हैं. आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो कि 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ पाए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का नाम है. आइए आपको बताते हैं आईपीएल में सबसे धीमे अर्धशतक जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की सूची.

विज्ञापन

IPL इतिहास में सबसे धीमी हाफ सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी

जेपी डुमिनी

मुंबई इंडियंस के लिए स्टार बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने साल 2009 पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 55 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. ये अब तक आईपीएल के इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक भी है. इस पारी में उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए थे.

विज्ञापन

पार्थिव पटेल

साल 2010 में सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. पार्थिव ने इस पारी में 58 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए थे. 

ब्रैंडन मैकुलम

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके ब्रैंडन मैकुलम का नाम भी इस अनचाही लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. उन्होंने साल 2010 में 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. आईपीएल के इतिहास में वो सबसे पहला शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं.

विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा

आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेलते हुए सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं. उन्होंने साल 2021 में टीम के लिए 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. 

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर बल्लेबाज जैक कैलिस टूर्नामेंट की शुरुआत में आरसीबी का हिस्सा थे. उन्होंने साल 2009 में 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. उनके अलावा मैथ्यू हेडन और गौतम गंभीर भी 51 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ