ICC रैंकिंग में फिर बजा भारत की बादशाहत का डंका, बांग्लादेश को फायदा तो वहीं पाकिस्तान की हालत खस्ता 

Annual ICC T20I Rankings: आईसीसी की तरफ से जारी की गई रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया ने हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब डिफेंड किया था. इसके दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम अभी भी फिसड्डी बनी हुई है.

jacket (64)

Annual ICC T20I Rankings: आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया ने बीते कुछ सालों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाया है. साल 2024 और 2026 में टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में टीम को इसका सीधा फायदा आईसीसी की तरफ से ताजा एनुअल रैंकिंग में भी हुआ है. भारतीय टीम ने अपनी नंबर 1 पोजीशन बरकरार रखते हुए एक बार फिर से अपनी बादशाहत का बिगुल फूंक दिया है. दूसरी तरफ पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत खराब नजर आ रही है. 

विज्ञापन

एनुअल रैंकिंग में नंबर 1 टीम इंडिया

आईसीसी की तरफ से जारी की गई एनुअल टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर 1 बनी हुई है. साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद से टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में में राज किया है. सूर्या की कप्तानी में टीम ने एक भी सीरीज नहीं हारी. इसके बाद टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास की पहली ऐसी टीम बनी जिसने T20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार 2 बार जीता. भारतीय टीम 275 रेटिंग के साथ साथ पहले नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए हैं. इसी के साथ दूसरे नंबर पर इंग्लैंड तो वहीं तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया ने जगह बनाई हुई है. 

विज्ञापन

बांग्लादेश को फायदा, पाकिस्तान फिसड्डी

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बांग्लादेश की टीम को फायदा हुआ है. टीम पहले 9वें नंबर पर थी तो वहीं अब 8वें पायदान पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम को 6 पॉइंट का नुकसान हुआ है और वो अब नौवें नंबर पर खिसक गई है. इस रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम टॉप 5 से भी बाहर है. पाक टीम 240 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर बनी हुई है. टीम के साथ-साथ भारतीय बल्लेबाजों का भी रैंकिंग में जलवा कायम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ