Nitish Kumar Reddy: टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. इस श्रृंखला से वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. अब आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I से ठीक तीन दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए हैं और वो आयरलैंड के खिलाफ अब खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. उनके इंग्लैंड दौरे से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण हुए बाहर

स्पोर्ट्स तक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि MRI में नीतीश कुमार रेड्डी के बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन पाई गई है और फाइबर के टूटने की भी जानकारी मिली है. इसी वजह से BCCI ने उन्हें बेंगलुरु स्थित CoE में जाने और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है. उन्हें ठीक होने में समय लगेगा और आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज तक वो पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे. वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए उनका बाहर होना किसी झटके से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें:- CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, खराब प्रदर्शन के बावजूद दिग्गज नहीं होगा टीम से बाहर!

इंग्लैंड दौरे से भी बाहर होने का मंडराया खतरा!

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नीतीश कुमार रेड्डी पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी. सूत्रों के अनुसार, रेड्डी को पूरी तरह फिट होने में 3-4 सप्ताह का समय लग सकता है. अगर वो जल्दी फिट हो गए, तो इंग्लैंड दौरे का हिस्सा बन सकते हैं. फैंस उम्मीद करेंगे कि रेड्डी कम से कम वनडे सीरीज तक फिट होकर वापसी करें.

भारत vs आयरलैंड T20I सीरीज का शेड्यूल

तारीखमैचमैच क्रमांकस्थान
26 जून 2026भारत vs आयरलैंडपहला T20Iबेलफास्ट
28 जून 2026भारत vs आयरलैंडदूसरा T20Iबेलफास्ट

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान समेत ये 3 टीमें T20 World Cup से बाहर, इन देशों पर भी मंडराया खतरा! देखें पॉइंट्स टेबल का हाल