CSK फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, खराब प्रदर्शन के बावजूद दिग्गज नहीं होगा टीम से बाहर!

CSK to Retain Stephen Fleming: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वो पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर रहे. इसके बाद से ही हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन CSK ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया है.

CSK to Retain Stephen Fleming

CSK में रहेंगे फ्लेमिंग! (Image: AI Generated)

CSK to Retain Stephen Fleming: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ IPL सीजन अच्छे नहीं रहे हैं. इसी वजह से फैंस मानकर चल रहे थे कि IPL 2027 सीजन से पहले CSK टीम में कुछ बड़े बदलाव किए जाएंगे. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को बाहर करने की अफवाहें सामने आ रही थीं. कई लोग टीम के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार उन्हें मान रहे हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स का अपने कोच को बदलने का कोई प्लान नहीं है और इस फैसले में एमएस धोनी का बड़ा किरदार है.

विज्ञापन

CSK अपना हेड कोच नहीं बदलेगी!

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स को स्टीफन फ्लेमिंग के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कैम्पेन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. फ्लेमिंग अगले सीजन में भी CSK के मुख्य कोच का पद संभालेंगे. दिग्गज को टीम में बनाए रखने में एमएस धोनी का बड़ा किरदार रहा है. IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 8वें पायदान पर रही थी और इसके बाद से फ्लेमिंग को हटाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन न्यूजीलैंड के इस पूर्व क्रिकेटर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए रिन्यू होने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत हटे नहीं, हटाया गया! LSG की कप्तानी छोड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

स्टीफन फ्लेमिंग हैं IPL के सबसे सफल कोच

स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL 2009 से जुड़े हैं और इसके बाद से उन्होंने ही CSK के कोच के रूप में काम किया है. उनका एमएस धोनी के साथ बढ़िया तालमेल है और मैनेजमेंट को भी फ्लेमिंग का कोचिंग का तरीका पसंद है. चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL चैंपियन बनाने में फ्लेमिंग का बड़ा किरदार रहा है.

विज्ञापन

2023 के बाद से CSK ने कोई खिताब नहीं जीता है. इसी वजह से स्टीफन फ्लेमिंग को हटाए जाने की मांग की जा रही है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें और मौके देना चाहती है. फ्लेमिंग पर भी अब अगले सीजन में अपनी जगह बचाने का दबाव रहेगा. एमएस धोनी के लिए IPL 2027 आखिरी सीजन हो सकता है. इसके बाद CSK मेगा ऑक्शन के जरिए नई दिशा में आगे बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें:- 23 साल के भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, 2 मैचों में 11 विकेट लेकर मचाई सनसनी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ