---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया को तगड़ा झटका! चोट के कारण इस अहम सीरीज से बाहर हो सकता है स्टार खिलाड़ी

Nitish Kumar Reddy: भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. WTC के हिसाब से यह श्रृंखला भारत के लिए अहम रहने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक स्टार खिलाड़ी इस दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होगा.

---विज्ञापन---

Nitish Kumar Reddy: भारतीय टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका का दौरा करने वाली है. दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हिसाब से टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है. भारतीय टीम को किसी भी हालत में इन दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन होगा. इससे पहले खबर आ रही है कि नीतीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे नीतीश कुमार रेड्डी?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार रेड्डी को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा. बताया जा रहा है कि पिछले महीने चोटिल होने के बाद से रेड्डी BCCI बेंगलुरु में स्थित CoE में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. रेड्डी उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं, जो भारत की तीनों प्रारूपों की टीम का हिस्सा हैं. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि रेड्डी ने CoE में गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन अभी वह इतने फिट नहीं हुए हैं कि टेस्ट मैच में लगातार गेंदबाजी कर सकें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- CSK में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या? 20 करोड़ से ऊपर के दांव और ‘कैश-डील’ पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट!

आखिरी बार मैदान पर कब उतरे थे नीतीश?

नीतीश कुमार रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे. चेन्नई में हुए तीसरे वनडे में नीतीश को क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी, जिसके बाद वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पूरी तरह बाहर हो गए. अब वो श्रीलंका के खिलाफ भी एक्शन में नजर नहीं आएंगे.

---विज्ञापन---

कब हो सकती है रेड्डी की वापसी?

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार रेड्डी सितंबर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते हैं. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज खेलेगी. इससे पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ भी श्रृंखला को लेकर बातचीत हो रही है. देखना होगा कि रेड्डी किस सीरीज में कमबैक करते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: अभिषेक-प्रिंस OUT… तीसरे T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! श्रेयस अय्यर उठा सकते हैं बड़ा कदम

---विज्ञापन---

First published on: Jul 26, 2026 12:47 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola