IND vs ZIM: अभिषेक-प्रिंस OUT… तीसरे T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! श्रेयस अय्यर उठा सकते हैं बड़ा कदम

Team India: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में टीम इंडिया कुछ अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. भारतीय टीम 2-0 से आगे है. इसी वजह से वह इस मैच में प्रयोग करने के इरादे से उतर सकते हैं. आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

abhishek sharma shreyas iyer
1 / 6

Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा T20I मैच हरारे में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. टीम मैनेजमेंट तीसरे मैच को एक्सपेरिमेंट के तौर पर देख सकती है. इसी वजह से प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं और नए स्टार्स को खेलने का मौका मिल सकता है. अभिषेक शर्मा और प्रिंस यादव बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. आइए तीसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.  (Image: ANI)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा बैठ सकते हैं बाहर

अभिषेक शर्मा बैठ सकते हैं बाहर2 / 6

टीम इंडिया सीरीज में आगे हैं और उनके लिए तीसरा मैच उतना महत्वपूर्ण नहीं है. इसी वजह से तीसरा T20I बैकअप खिलाड़ियों को मौका देने के लिए अच्छा विकल्प होगा. भारतीय स्क्वाड में प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं. उन्हें टीम में जगह मिल सकती है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं प्रभसिमरन सिंह

शानदार फॉर्म में हैं प्रभसिमरन सिंह3 / 6

प्रभसिमरन सिंह पिछले कुछ सालों से IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके लिए हालिया ट्राई नेशन सीरीज भी यादगार साबित हुई. टीम इंडिया को ईशान किशन के बैकअप विकेटकीपर की तलाश है और प्रभसिमरन सिंह को इसी वजह से एक मौका दिया जा सकता है. (Image: Instagram/prabhsimran_84)

प्रिंस यादव हुए चोटिल

प्रिंस यादव हुए चोटिल4 / 6

प्रिंस यादव जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में चोटिल हो गए. अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के बाद प्रिंस को हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ, जिस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. वह तीसरा T20I मैच नहीं खेलेंगे. (Image: ANI)

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास दो विकल्प हैं

टीम इंडिया के पास दो विकल्प हैं5 / 6

प्रिंस यादव की जगह टीम इंडिया के पास प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए दो शानदार विकल्प हैं. तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है. अगर भारतीय टीम चाहे, तो अशोक शर्मा की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे को भी मौका दे सकती है. उनके पास दो विकल्प हैं. (Image: Ashok Sharma Instagram)

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/हर्ष दुबे, मयंक यादव और यश ठाकुर. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन