CSK में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या? 20 करोड़ से ऊपर के दांव और 'कैश-डील' पर आई चौंकाने वाली रिपोर्ट!

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. हालांकि, उन्हें यह डील 20 करोड़ से अधिक की पड़ सकती है.

Hardik Pandya

पांड्या के ट्रेड पर अपडेट (Image: ANI)

Hardik Pandya: IPL 2027 सीजन से पहले टीमों के बीच ऑक्शन को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है. हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की रिपोर्ट्स काफी समय पहले ही सामने आ गई थी. बताया जा रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑलराउंडर के बदले शिवम दुबे-आयुष म्हात्रे और कैश डील की मांग रखी है. CSK की ओर से भी इसका जवाब आया है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या बनेंगे CSK का हिस्सा?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले बड़े खिलाड़ियों को टीम में लाना चाहती है. वह शिवम दुबे और युवा स्टार आयुष म्हात्रे को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं. आयुष के लिए IPL 2026 काफी शानदार साबित हुआ था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स म्हात्रे को अपने फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है और उन्हें ट्रेड नहीं करना चाहती है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे के साथ साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को ऑफर किया है. इसके अलावा उन्होंने 10 करोड़ रुपये की कैश पेमेंट का भी प्रस्ताव दिया है. अगर यह डील फाइनल हुई, तो पांड्या का यह ट्रेड 20 करोड़ या उससे अधिक का हो जाएगा. अभी तक किसी भी टीम ने ट्रेड डील पर मुहर नहीं लगाई है.

विज्ञापन

पांड्या पर KKR की भी है नजर!

हार्दिक पांड्या को सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं, बल्कि LSG और KKR समेत कई टीमें अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है, जो अंतिम ओवरों में फिनिशर का किरदार भी निभाए. इसके अलावा उन्हें एक कप्तान भी चाहिए. हार्दिक पांड्या ये दोनों ही किरदार बखूबी निभा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक KKR को भी पांड्या की ट्रेड डील में रुचि है. देखना होगा कि पांड्या किस टीम का हिस्सा बनते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ