New Zealand vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम नए कप्तान के साथ मैदान में उतरी है। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम की कमान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई है। शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में अब पाकिस्तान की टीम अपनी पहली टी20 सीरीज खेल रही है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अब्बास अफरीदी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। जिसके बाद ये दावा किया जा रहा है कि अब्बास अफरीदी शाहीन अफरीदी के भाई हैं।
क्या अब्बास सच में हैं शाहीन के भाई?
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अब्बास अफरीदी को कई लोग कप्तान शाहीन शाह अफरीदी का भाई बता रहे हैं। हालांकि ये खबर बिल्कुल गलत है कि अब्बास शाहीन के भाई हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का कोई खून का रिश्ता नहीं है। बल्कि दोनों खिलाड़ियों के नाम के आखिर में अफरीदी लगता है जिसके चलते कई लोग इन दोनों खिलाड़ियों को भाई बता रहे हैं। इसके अलावा अब्बास अफरीदी का रिश्ता पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल से हैं। उमर गुल अब्बास अफरीदी के चाचा लगते हैं।
ये भी पढ़ें:- बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर ने हेलीकॉप्टर से मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
शानदार रहा अब्बास का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू
अब्बास अफरीदी के लिए उनका पहला टी20 इंटरनेशनल मैच काफी यादगार रहने वाला है। अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में अब्बास ने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया। जो किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी बात है। अब्बास अफरीदी ने घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उनको पाकिस्तान की नेशनल टीम में शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines