बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर ने हेलीकॉप्टर से मारी एंट्री, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

David Warner helicopter entry: बिग बैश लीग में सिंड़नी थंडर की तरफ से खेलने डेविड वॉर्नर हेलीकॉपटर से मैदान पर पहुंचे।

David Warner helicopter entry big bash leauge sydney cricket ground

मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे डेविड वॉर्नर Image Credit: Social Media

David Warner helicopter entry: ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अब वनडे और टेस्ट सीरीज से संन्यास ले लिया है। वॉर्नर ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। अब डेविड वॉर्नर फैंस को टी20 क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देंगे। अब डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में एंट्री की हैं। वहीं अब डेविड वॉर्नर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे है।

विज्ञापन

चोपर से मैदान पहुंचे डेविड वॉर्नर

बिग बैश लीग में थंडर और सिक्सर्स के बीच खेले गए मैच में डेविड वॉर्नर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर में बैठकर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड वॉर्नर अपने भाई की शादी से सीधा क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे थे। जिसके बाद डेविड वॉर्नर का हेलीकॉप्टर से मैदान पर पहुंचने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई वॉर्नर के इस वीडीयो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। बिग बैश लीग में डेविड वॉर्नर सिड़नी थंडर के लिए खेला करते हैं।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में सिड़नी थंडर की हालत खराब

फिलहाल बिग बैश लीग में सिड़नी थंडर की हालत बेहद खराब दिख रही है। अभी तक टूर्नामेंट में सिड़नी की टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने महज 2 मैच ही जीते हैं। यहां सिड़नी थंडर के लिए प्ले-ऑफ की राह काफी मुश्किल दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर की जगह स्मिथ ने ली

वनडे और टेस्ट क्रिकेट से डेविड वॉर्नर ने हाल ही में संन्यास ले लिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में सलामी बल्लेबाज की जगह खाली हो गई थी। जिसके बाद अब टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर की जगह स्टीव स्मिथ ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ