Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है, जहां पर टेस्ट, वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. टी-20 सीरीज में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें भी भारतीय टी-20 टीम में चुना जा सकता है. वैभव ने 15 साल की उम्र में कई बड़े कमाल किए हैं. अब न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने वैभव को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि हम उन्हें न्यूजीलैंड की पिचों पर देखना चाहते हैं.
न्यूजीलैंड के कोच ने दी चुनौती
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज और जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौके नहीं मिले थे. हालांकि अब एशियन गेम्स 2026 में उन्हें मौके मिलने की उम्मीदें हैं.
रॉब वाल्टर ने अब वैभव को लेकर कहा है कि न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए मैं वैभव को देखना चाहता हूं. मैं देखना चाहता हूं कि वैभव को इससे क्या फर्क पड़ता है. लेकिन वह एक मजेदार खिलाड़ी हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में ये साबित भी किया है. उन्होंने दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों को आगे शानदार प्रदर्शन किया है. मुझे लगता है कि चुनौती हमेशा यही देखने की होती है कि आप अलग-अलग परिस्थितियों में कैसी बल्लेबाजी करते हैं.
आप एक कोच के रूप में भी हमेशा अपने खिलाड़ियों को थोड़े दबाव में देखना चाहते हैं और इस दौरान वह कैसा प्रदर्शन करते हैं. ये भी देखना अहम होता है. न्यूजीलैंड के कोच ने इशारों ही इशारों में वैभव को चुनौती दी है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन में नजर आ सकते हैं जापान के ये 3 खिलाड़ी, भारत के खिलाफ T20I मैच में किया था प्रभावित
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में किया कमाल
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे. इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली गई टी-20 सीरीज के लिए चुना गया था. हालांकि आयरलैंड दौरे पर उन्हें मौका नहीं मिला था. लेकिन इंग्लैंड की सरजमीं पर उन्होंने भारत के लिए टी-20 डेब्यू किया था. अब तक भारत के लिए उन्होंने 6 टी-20 मैच में 32.16 की औसत के साथ 193 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में टीम इंडिया कब खेलेगी पहला मैच? उसी दिन पाकिस्तान की टीम भी उतरेगी मैदान पर, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines