न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लू विसेंट को फिक्सिंग से राहत मिली है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुशासन आयोग ने खिलाड़ी को थोड़ी राहत देने का काम किया है। बता दें कि न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार खिलाड़ी साल 2014 में फिक्सिंग मामले में फंसे थे। इसके बाद उन्हें आजीवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने से बैन कर दिया गया था। लेकिन अब लू विसेंट ने थोड़ी राहत की सांस ली होगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखेंग। चलिए आपको देते हैं इसका जवाब।
ये भी पढ़ें:- T20 के नंबर वन गेंदबाज बनने के बाद Ravi Bishnoi का पहला बयान, पढ़ें किसे दिया इसका श्रेय…
क्या अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे खिलाड़ी
आज से करीब 9 साल पहले लू विसिंग पर मैच फिक्सिंग मामले में बैन मिले था। विंसेंट ने इस बैन को स्वीकार किया, इससे ऐसा लग रहा था कि उनका क्रिकेट करियर समाप्त हो चुका है, लेकिन अब उन्हें थोड़ी राहत मिली है। इसी साल के अगस्त महीने में विंसेंट ने अपने ऊपर लगे बैन को पलटने के लिए आवेदन किया। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से एलियास सीबीई केसी ने इसे हटा दिया। ऐसे में अब खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट या उससे नीचे के क्रिकेट मैचों में भाग लेने का अनुमति दी गई है। ध्यान रहे कि विसेंट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं दी गई है, वैसे भी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: 10 दिसंबर को खेला जाएगा पहला T20 मुकाबला, कब और कहां देख सकते हैं Live
क्यों मिली विसेंट को राहत
ईसीबी की आधिकारिक ने इसको लेकर कहा कि यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 6.8.2 के कारक में शामिल है। इस संबंध में खिलाड़ी ने जो आवेदन दिया था, उसे सबसे शक्तिशाली और सटीक माना गया, इसी कारण से उन्हें राहत मिली है। अधिकारी ने यह भी कहा कि विंसेंट पर से बैन हटाने का मुख्य कारण उनका व्यवहार रहा है। उनके व्यवहार को देखने हुए यह फैसला लिया गया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines