NEP vs CHN: नेपाल क्रिकेट टीम बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है. फिलहाल टीम एशियन गेम्स में जगह पक्की करने के लिए क्वालिफायर खेल रही है. जहां पर टीम का पहला मुकाबला चाइना के खिलाफ था. इस मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम ने ना सिर्फ चाइना को बुरी तरह से हराया. वहीं इसके साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया है. इस टी-20 मुकाबले में नेपाल की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 313 रन बनाए. वहीं जवाब में चाइना क्रिकेट टीम सिर्फ 92 रन बनाकर ही सिमट गई.
नेपाल क्रिकेट टीम ने रच दिया इतिहास
एशियन गेम्स क्वालिफायर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. आसिफ शेख सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद कुशल भुर्तेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 43 गेंदों में ही 129 रन ठोक दिए. इस दौरान 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 16 गगनचुंबी छक्के जड़े.
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कुशल मल्ला ने 47 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज रोहित पॉडेल ने सिर्फ 21 गेंदों में ही 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. रोहित ने भी 7 छक्के जड़े. जिसके कारण ही नेपाल की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए. नेपाल की टीम इसी के साथ टी-20 इंटरनेशनल में 2 बार 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB के खिलाफ फाइनल मैच में GT करेगी 2 बदलाव!
चाइना की टीम को मिली शर्मनाक हार
पहाड़ जैसे बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी चाइना की टीम सिर्फ 19.2 ओवरों में सिर्फ 92 रनों पर ही सिमट गई और 221 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. चाइना के लिए सबसे ज्यादा रन शेनजियांग जेंग ने बनाए. चाइना के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. नेपाल के लिए कुशल मल्ला ने 3 विकेट झटके तो वहीं सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने को 2-2 विकेट हासिल हुए. नंदन यादव ने भी 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें: RCB फिर बनेगी चैंपियन? फाइनल का ये ‘अजेय’ योद्धा है जीत की गारंटी
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
23 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines