IPL 2026: RCB के खिलाफ फाइनल मैच में GT करेगी 2 बदलाव! ट्रॉफी जीतने के लिए कप्तान गिल उठाएंगे बड़ा कदम?

GT Possible Playing 11: IPL 2026 का फाइनल GT और RCB के बीच खेला जाएगा. अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में गुजरात टाइटंस कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

GT Team (1)
1 / 6

GT Possible Playing 11: IPL 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. गुजरात टाइटंस क्वालीफायर 1 में RCB से हार गई थी लेकिन उन्होंने RR को एलिमिनेटर में हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब RCB के खिलाफ इस मैच में जीत दर्ज करके वो ट्रॉफी पर कब्जा करने के इरादे से उतरेंगे. GT की टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए RCB के खिलाफ फाइनल मैच के लिए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

GT की सलामी जोड़ी

GT की सलामी जोड़ी2 / 6

गुजरात टाइटंस के पास साई सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में दो शानदार सलामी बल्लेबाज हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में दोनों के बीच 167 रनों की साझेदारी देखने को मिली थी और अब दोनों फाइनल में भी इसी तरह का योगदान देने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है एक बदलाव

बल्लेबाजी क्रम में हो सकता है एक बदलाव3 / 6

GT के पास बल्लेबाजी क्रम में जोस बटलर, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर हैं. सुंदर और होल्डर गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं. निशांत सिंधु की जगह गुजरात टाइटंस टीम शाहरुख खान को खेलने का मौका दे सकती है. शाहरुख के पास अधिक अनुभव है और फाइनल में यह उन्हें काम आ सकता है.

गेंदबाजी अटैक में एक बदलाव तय!

गेंदबाजी अटैक में एक बदलाव तय!4 / 6

स्पिनर साई किशोर को पिछले मैच में प्लेइंग 11 में लाया गया था लेकिन उन्हें एक भी ओवर डालने का मौका नहीं दिया गया. उन्हें बाहर करके GT अब अशोक शर्मा को टीम में ला सकती है. गेंदबाजी अटैक का भार राशिद खान, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज पर होगा.

विज्ञापन

कौन होगा GT का इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा GT का इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

गुजरात टाइटंस टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा का उपयोग कर सकती है. कई मैचों में वो इसी भूमिका में नजर आए हैं और घातक साबित हुए हैं. अगर GT की पहली गेंदबाजी आती है, तो प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग 11 में रह सकते हैं और राहुल तेवतिया बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आ सकते हैं.

GT की संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 116 / 6

साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज. (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन