ZIM vs BAN 1st ODI, Nahid Rana Record: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और अकेले 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
नाहिद राणा ने रच दिया इतिहास
हरारे में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित भी हुआ. बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 36.4 ओवर में महज 141 रन पर सिमट गई. 23 साल के नाहिद राणा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च किए और 6 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले. इस शानदार प्रदर्शन के साथ राणा बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. मुर्तजा ने 2006 में केन्या के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट लिए थे. बाद में 2013 में रुबेल हुसैन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट झटके, लेकिन बेहतर इकॉनमी के कारण रिकॉर्ड मुर्तजा के नाम ही कायम रहा. अब नाहिद राणा ने 6/21 के आंकड़े के साथ नया इतिहास रच दिया.
वनडे में बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
| गेंदबाज | प्रदर्शन |
|---|---|
| नाहिद राणा | 6/21 बनाम जिम्बाब्वे (2026) |
| मशरफे मुर्तजा | 6/26 बनाम केन्या (2006) |
| रुबेल हुसैन | 6/26 बनाम न्यूजीलैंड (2013) |
| रिशाद हुसैन | 6/35 बनाम वेस्टइंडीज (2025) |
| मुस्तफिजुर रहमान | 6/43 बनाम भारत (2015) |
| शोरफुल इस्लाम | 6/48 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2026) |
ये भी पढ़ें- ‘वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लॉन्ग टर्म ओपनर नहीं हो सकते है…’ पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा
खास क्लब में शामिल हुए नाहिद राणा
नाहिद राणा ने सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे की सरजमीं पर भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राणा जिम्बाब्वे में वनडे क्रिकेट में मेजबान टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले विदेशी तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स के नाम था, जिन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 रन देकर 6 विकेट लिए थे. राणा ने 21 रन देकर 6 विकेट हासिल कर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
इसके अलावा, राणा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास के नाम है, जिन्होंने 2001 में 19 रन देकर 8 विकेट लिए थे. वहीं. दूसरे स्थान पर श्रीलंका के ही वानिंदु हसरंगा हैं, जिन्होंने 2025 में 19 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड तीसरे टी-20 मैच में गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी, नॉटिंघम में होगी चौकों-छक्कों की बारिश!
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines