'वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लॉन्ग टर्म ओपनर नहीं हो सकते...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

Vabhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की थी. वैभव को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली थी. लेकिन पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि वैभव और अभिषेक भारत के लिए लॉन्ग टाइम ओपनर बनी हो सकते हैं.

Vabhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma (Image generated by AI)
1 / 6
Vabhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma (Image generated by AI)

Vabhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. वैभव ने महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करके इतिहास रच दिया. वैभव भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए.  

विज्ञापन

संजू सैमसन को ड्रॉप करना सही नहीं!

संजू सैमसन को ड्रॉप करना सही नहीं!2 / 6

हालांकि, संजू की जगह वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने के टीम मैनेजमेंट के फैसले पर क्रिकेट जगत में बहस भी शुरू हो गई. एक तरफ वैभव को मौका मिलने पर फैंस खुश हैं, तो दूसरी ओर कई पूर्व क्रिकेटर और प्रशंसक संजू को बाहर किए जाने के फैसले को गलत बता रहे हैं. इस मुद्दे पर अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी अपनी राय रखी है. दूसरे टी20 में भारत की हार के बाद मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के प्रदर्शन और कमियों को लेकर खुलकर बात की. (PIC Credit - X)

विज्ञापन

'वैभव-अभिषेक इंडिया के लॉन्ग टर्म ओपनर नहीं हो सकते'

'वैभव-अभिषेक इंडिया के लॉन्ग टर्म ओपनर नहीं हो सकते'3 / 6

मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी को मौका देने का समर्थन किया, लेकिन साफ कहा कि यह फैसला संजू सैमसन को बाहर करके नहीं लिया जाना चाहिए था. कैफ का मानना है कि भारत के टी20 सेटअप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी लंबे समय तक ओपनिंग नहीं कर सकती. इसके पीछे उन्होंने टीम के लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को सबसे बड़ी वजह बताया. (PIC Credit - X)

लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की कमी पड़ सकती है भारी

लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की कमी पड़ सकती है भारी4 / 6

कैफ ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी जब संजू सैमसन टीम में नहीं थे और ईशान किशन तथा अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे थे, तब भारतीय टीम को बड़ी साझेदारियां बनाने में परेशानी हुई थी. उनका मानना है कि दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों की ओपनिंग जोड़ी ऑफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कमजोर साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में वैभव और अभिषेक को लगातार ओपनिंग कराई जाती है, तो विरोधी टीमें अपनी रणनीति उसी हिसाब से तैयार करेंगी और ऑफ स्पिनरों का इस्तेमाल कर उन्हें जल्दी आउट करने की कोशिश करेंगी. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

'भारत को ओपनिंग में चाहिए एक दाएं हाथ का बल्लेबाज'

'भारत को ओपनिंग में चाहिए एक दाएं हाथ का बल्लेबाज'5 / 6

कैफ ने आगे कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम यहां भी गलती कर रही है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भारत के टी20 सेटअप के लॉन्ग टर्म ओपनर नहीं हो सकते. दो लेफ्टी ओपनर सही विकल्प नहीं हैं. टॉप-7 में पहले ही छह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसलिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि दूसरे टी20 में इंग्लैंड के पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने वैभव सूर्यवंशी को स्टंप आउट कराया, जो इस बात का उदाहरण है कि विपक्षी टीमें इस कमजोरी का फायदा उठा सकती हैं. (PIC Credit - X)

नंबर-3 पर खेल सकते हैं वैभव या अभिषेक

नंबर-3 पर खेल सकते हैं वैभव या अभिषेक6 / 6

मोहम्मद कैफ ने आगे सलाह देते हुए कहा कि अगर टीम वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों को साथ खिलाना चाहती है, तो उनमें से किसी एक को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. वहीं, संजू सैमसन को ओपनिंग में मौका मिलना चाहिए क्योंकि वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और मुश्किल परिस्थितियों से वापसी करना अच्छी तरह जानते हैं. कैफ के मुताबिक, टीम इंडिया को भविष्य की योजना बनाते समय सिर्फ टैलेंट ही नहीं, बल्कि सही बल्लेबाजी संयोजन और संतुलन पर भी बराबर ध्यान देना होगा. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन