IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड तीसरे टी-20 मैच में गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी, नॉटिंघम में होगी चौकों-छक्कों की बारिश!

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा मैच गेंदबाजों के लिए कठिन होने सकता है. ये पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां दिल खोलकर रन बनाए जाते हैं. ऐसे में गेंदबाजों के लिए खतरा हो सकता है.

Cricket News - 2026-07-06T174440.148
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेले जी रही है. अब तक पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में गेंदबाजों के लिए मुश्किल बढ़ सकती हैं. पिच रिपोर्ट इसी ओर इशारा कर रही है. Photo Source: X  

विज्ञापन

कैसा है पिच का मिजाज?

कैसा है पिच का मिजाज?2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जाना है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और इस मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश होती है. पिच पर बाउंस रहता है साथ ही ये हल्की सी खुरदरी और सूखी रहती है. स्पिनरों को यहां मदद मिल सकती है. Photo Source: X

विज्ञापन

बल्लेबाजों का पलड़ा भारी

बल्लेबाजों का पलड़ा भारी3 / 6

लेकिन तेज गेंजबाजों को मुश्किल होती है. ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजों का पलड़ा ज्यादा भारी रहेगा. इस मैदान की बाउंड्री भी बाकि मैदानों की तुलना में काफी छोटी है. यहां एक साइड की बाउंड्री 75 मीटर की है. Photo Source: X

कब शुरू होगा मुकाबला?

कब शुरू होगा मुकाबला?4 / 6

भारतीय समयानुसार ये मुकाबला 10 बजे रात में शुरू होगा. इसके अलावा टॉस आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे रात को होगा. भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर होगी. Photo Source: X

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव

प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव5 / 6

भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है. ऐसे में श्रेयस अय्यर आगामी मैच में अपना दम खम दिखाना चाहेंगे और सीरीज को 1-1 से बराबर करने की नियत से उतरेंगे. प्लेइंग 11 में भी एक बदलाव हो सकता है. रवि बिश्नोई प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. Photo Source: X

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन