W,W,W,W,W,W… 23 साल के गेंदबाज ने मचाया हाहाकार, 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रच दिया नया इतिहास

Nahid Rana Record: बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ राणा ने बांग्लादेश के लिए इतिहास रचते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली.

Nahid Rana (PIC Credit -X)

Nahid Rana (PIC Credit -X)

ZIM vs BAN 1st ODI, Nahid Rana Record: बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और अकेले 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

नाहिद राणा ने रच दिया इतिहास

हरारे में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित भी हुआ. बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 36.4 ओवर में महज 141 रन पर सिमट गई. 23 साल के नाहिद राणा ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च किए और 6 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले. इस शानदार प्रदर्शन के साथ राणा बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. मुर्तजा ने 2006 में केन्या के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट लिए थे. बाद में 2013 में रुबेल हुसैन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर 6 विकेट झटके, लेकिन बेहतर इकॉनमी के कारण रिकॉर्ड मुर्तजा के नाम ही कायम रहा. अब नाहिद राणा ने 6/21 के आंकड़े के साथ नया इतिहास रच दिया.

वनडे में बांग्लादेश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

गेंदबाजप्रदर्शन
नाहिद राणा6/21 बनाम जिम्बाब्वे (2026)
मशरफे मुर्तजा6/26 बनाम केन्या (2006)
रुबेल हुसैन6/26 बनाम न्यूजीलैंड (2013)
रिशाद हुसैन6/35 बनाम वेस्टइंडीज (2025)
मुस्तफिजुर रहमान6/43 बनाम भारत (2015)
शोरफुल इस्लाम6/48 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2026)

ये भी पढ़ें- ‘वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के लॉन्ग टर्म ओपनर नहीं हो सकते है…’ पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

खास क्लब में शामिल हुए नाहिद राणा

नाहिद राणा ने सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे की सरजमीं पर भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राणा जिम्बाब्वे में वनडे क्रिकेट में मेजबान टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले विदेशी तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स के नाम था, जिन्होंने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 रन देकर 6 विकेट लिए थे. राणा ने 21 रन देकर 6 विकेट हासिल कर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

इसके अलावा, राणा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास के नाम है, जिन्होंने 2001 में 19 रन देकर 8 विकेट लिए थे. वहीं. दूसरे स्थान पर श्रीलंका के ही वानिंदु हसरंगा हैं, जिन्होंने 2025 में 19 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड तीसरे टी-20 मैच में गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी, नॉटिंघम में होगी चौकों-छक्कों की बारिश!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ