Bangladesh Cricket Board and ICC: आईपीएल 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद से ही क्रिकेट जगत में नया विवाद खड़ा हो गया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में आकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से मना कर दिया है. जिसके कारण ही आईसीसी की परेशानी भी बढ़ गई है. ऐसे में इस विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के कम विकल्प ही बचे हैं. सभी की नजरें फिलहाल नियमों पर टिकी हुई है.
आईसीसी के बचे हैं गिने-चुने विकल्प
फिलहाल आईसीसी के पास पहला विकल्प हैं कि वो तय कार्यक्रम के अनुसार की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन पर जोर दे और बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से इस पर ही सहमति बनवाए. बांग्लादेश के मैच नहीं खेलने पर उन्हें वॉकओवर देने को कहें और विपक्षी टीम को सभी अंक दें. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने पर अंकों में कटौती भी आईसीसी कर सकता है. इसके अलावा बीसीबी पर जुर्माना और रेवेन्यू शेयरिंग पर भी असर डाला जा सकता है. बार-बार आईसीसी की बात नहीं मानने पर टूर्नामेंट से भी बाहर किया जा सकता है. सुरक्षा का ऑडिट और अतिरिक्त प्रोटोकॉल देकर बैकडोर से बात करने का विकल्प भी आईसीसी के पास बचा है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के 30 दिन पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कितने दिनों में फिट होंगे तिलक वर्मा?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पास हैं कम विकल्प
जहां आईसीसी के पास कुछ विकल्प हैं, तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पास तो बहुत ही कम ऑप्शन है. पहला विकल्प हैं कि वो सुरक्षा का आश्वासन लेकर तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेलें. प्रतीकात्मक विरोध करके मैच खेले और पॉइंट्स कमाए. मैच नहीं खेलने पर अंक गंवाए और कार्रवाई का जोखिम उठाए. इसके अलावा चौथा और आखिरी विकल्प हैं कि भविष्य के लिए आईसीसी और एसीसी में कूटनीतिक सपोर्ट जुटाए. जिससे भविष्य में उनके साथ ऐसा नहीं हो. फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पास आईसीसी की बात मानने के अलावा ज्यादा कोई विकल्प नहीं है.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव, शुभमन गिल की इस वजह से होगी वापसी !
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
34 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines