T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव, शुभमन गिल की इस वजह से होगी वापसी !

Tilak Varma Abdomen Injury: टीम इंडिया के यंग और टैलेंटेड बैटर तिलक वर्मा को पेट में परेशानी के बाद हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी सर्जरी की जा सकती है, ऐसे में उनकी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया है. अब देखना है कि जांच की रिपोर्ट में क्या निकलकर सामने आता है.

Shubman Gill T20 World Cup

Tilak Varma Rushed To Hospital After Abdomen Injury: भारत के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा को पेट में दिक्कत आई है, जिससे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20आई मैचों की सीरीज में उनके खेलने पर सस्पेंस पैदा हो गया है. वर्मा को 7 जनवरी की सुबह राजकोट में नाश्ता करने के बाद पेट में दर्द महसूस हुआ. ये हैदराबाद के विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के आखिरी लीग स्टेज मैच से एक दिन पहले की बात है. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें सर्जरी की सलाह दी गई. अगर वर्मा की सर्जरी होती है, तो उन्हें वर्ल्ड कप के कुछ मुकबाले या पूरे टूर्नामेंट से दूर रहना पड़ सकता है.

विज्ञापन

CoE भेजी गई रिपोर्ट

एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘तिलक को आज (7 जनवरी 2026) पेट में तेज दर्द हुआ. उन्हें राजकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां कई स्कैन किए गए, और इसकी रिपोर्ट बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के डॉक्टर्स को भेजी गईं.’ तिलक वर्मा फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं अगर वो किसी वजह से टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाते हैं, तो ये निराश करने वाली खबर होगी.

विज्ञापन

कौन होगा तिलक का रिप्लेसमेंट?

अगर तिलक वर्मा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए, तो उनकी जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया जा सकता है, भले ही सबसे छोटे फॉर्मेट में उनका फॉर्म पिछले साल अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उनके तजुर्बा टीम इंडिया के काफी काम आ सकता है. हालांकि इस पर फैसला सिचुएशन के हिसाब से सिलेक्टर्स करेंगे.

विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ