इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शर्मानाक हार के बाद पाकिस्तान का मजाक दुनिया में उड़ाया जा रहा है. हालांकि केवल टीम को ही नहीं बल्कि लोग पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना कर रहे हैं. पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी पीसीबी को खरी खोटी सुना चुके हैं. लेकिन अब मुश्ताक अहमद ने पीसीबी को लेकर बड़ा खुलासा किया और कहा कि उन्हें पाकिस्तान टीम में काम करने से डर भी लगता है.
मुश्ताक अहमद ने की पीसीबी की बेइज्जती
मुश्ताक अहमद ने बीबीसी स्टंप्ड पॉडकास्ट के साथ अपनी बातचीत में पाकिस्तान के खराब क्रिकेट पर बात की. उन्होंने कहा कि मैं अपने देश के लिए कोचिंग करना चाहता हूं. इस समय पाकिस्तान टीम खराब दौर से गुजर रही है. लेकिन मैं अपने देश की टीम के साथ काम करने से डरता हूं. क्योंकि लोग आपकी इज्जत नहीं करते हैं और वह आपको नौकरी से निकाल देते हैं. क्योंकि वह भावुक होकर ऐसा करते हैं. जब आप अपनी आखों से देखते हैं कि बीच दौरे पर ही लोगों को नौकरी से निका दिया जाता है, तो ये घबराने वाली बात है.
मुश्ताक ने आगे कहा कि अगर हालत सुधर जाए तो कोई भी पाकिस्तानी जो कोचिंग देना चाहता है वह अपने देश के लिए काम करना चाहेगा. मुश्ताक को लगता है कि ये समय उनके बेस्ट समय था कोचिंग के लिए, जब खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान के लिए जूझ रहे हैं.
मुश्ताक कर चुके हैं काम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मुश्ताक अहमद काम कर चुके हैं. साल 2014 से लेकर साल 2016 तक वह स्पिन बॉलिंग कोच रहे. इसके बाद फिर 2020 से 2022 तक पीसीबी ने उन्हें फिर स्पिन बॉलिंग कोच बनाया. मुश्ताक फिलहाल बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच हैं. वह साल 2024 से इस पद पर काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: केविन पीटरसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा पद
लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद मचा बवाल
पाकिस्तान को पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी और 103 रनों से गंवाना पड़ा. इसके बाद लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया. फिर पीसीबी ने अपने 7 खिलाड़ियों को एक साथ टीम से बाहर कर दिया. वहीं, हेड कोच का पद संभाल रहे सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके अलावा पीसीबी ने इमाम उल हर और मोहम्मद रिजवान के चयन पर सवाल खड़े किए. पीसीबी ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर सिलेक्शन कमेटी को कारण बताओ नोटिस भी भेजा. इंग्लैंड में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल पुथल मची हुई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी कप्तान को ICC ने दी सजा, भारत के खिलाफ इशारा करना पड़ गया महंगा
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
4 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
6 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
6 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
8 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines