हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुलदीप यादव को मुरली कार्तिक ने बताया बड़ा मैच विनर, रोहित-द्रविड़ पर लगाया बड़ा आरोप

Kuldeep Yadav: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को पिछले कुछ समय से प्लेइंग 11 में खेलने का कम मौका मिल रहा है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज उनके लिए बहुत ही अहम होने वाली है. अब मुरली कार्तिक ने उनको सपोर्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार गेंदबाज कुलदीप यादव एक समय बड़े मैच विनर खिलाड़ी थे. लेकिन आज के समय में वो तीनों ही फॉर्मेट में टीम का हिस्सा होने के बाद भी बहुत ही कम मैच खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी मैच मैनेजमेंट से बहुत ज्यादा नाराज भी रहते हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने अब कुलदीप यादव को मैच विनर बोला है. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर आरोप भी लगाया है.  

कुलदीप यादव को मुरली कार्तिक ने किया सपोर्ट 

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाली है. खासकर स्पिनरों के ऊपर दबाव होने वाला है. कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने कहा, ‘कुलदीप भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के साथ चीजें उनके पक्ष में नहीं रहीं और अब उन्हें उस तरह के मौके नहीं मिल रहे हैं.’  

इसके साथ ही रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कार्तिक ने कहा, ‘यह सीरीज स्पिनरों के लिए भी बड़ी परीक्षा होगी. भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद शानदार रहे जडेजा अब अपने करियर के अंतिम दौर में हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ जिस तरह मानव सुथार ने पदार्पण किया वह किसी भी पुराने जमाने के स्पिनर के लिए बहुत सुखद था.’  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB की श्रेयंका पाटिल के किलर डांस मूव्स के फैंस हुए दीवाने, इस बॉलीवुड गाने पर बनाई वायरल रील

साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट पर भी बोले कार्तिक 

चोटिल साई सुदर्शन के बाहर होने बाद सरफराज खान रिप्लेसमेंट के रूप में आए हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में उनकी ध्रुव जुरेल को खिलाने की बात हो रही है. जिसके बारे में बोलते हुए मुरली कार्तिक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह साई सुदर्शन की जगह टीम में आए हैं इसलिए मैं चाहूंगा कि जुरेल को मौका मिले. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जुरेल टीम का हिस्सा रहे हैं और टेस्ट में बहुत उपयोगी बल्लेबाज हैं. मैं चाहूंगा कि वह अंतिम एकादश में शुरुआत करें.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: साल 2026 में अब और कितने टी-20 मैच खेलेगी टीम इंडिया? सामने आई लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola