Image Credit: X
विज्ञापन

साल 2026 में अब और कितने टी-20 मैच खेलेगी टीम इंडिया? सामने आई लिस्ट

भारतीय टीम को साल 2026 में अब और कितने टी-20 मैच खेलने हैं. इसके अलावा टीम ने अब तक इस साल कितने टी-20 मैच खेल लिए हैं. आइए जानते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Team India: भारतीय टीम इस साल लगातार मुकाबले खेल रही है. फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. साल 2026 में भारतीय टीम को कुल 43 मैच खेलने हैं, जिसमें 24 मैच भारतीय टीम खेल चुकी है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9, आयरलैंड के खिलाफ 2, इंग्लैंड के खिलाफ 5 और जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल चुकी है. अब भारतीय टीम को इस साल 19 और टी-20 मैच खेलने हैं. भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैच खेलने हैं. इसके बाद एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम 3 मैच खेलेगी. इसके अलावा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 5-5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ