RCB की श्रेयंका पाटिल के किलर डांस मूव्स के फैंस हुए दीवाने, इस बॉलीवुड गाने पर बनाई वायरल रील

Shreyanka Patil: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल मैदान के बाहर भी चर्चा में बनी रहती है. सोशल मीडिया पर उनके डांस की रील भी बहुत वायरल होती है. अब श्रेयंका ने बॉलीवुड सॉन्ग बबली बदमाश पर डांस करके फैंस का दिल जीत लिया है.

Shreyanka Patil

Pic Credit- Shreyanka Patil Instagram

Shreyanka Patil: टीम इंडिया के उभरती हुई स्टार श्रेयंका पाटिल फिलहाल इंजरी से उबर रही है. चोट से रिकवरी के समय को भी श्रेयंका बहुत यूज कर रही है. श्रेयंका सोशल मीडिया पर डांस के रील भी बनाती है. अब उन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग बबली बदमाश पर एक रील बनाई है. जिसमें उन्होंने बहुत ही किलर डांस मूव्स दिखाए हैं. ये डांस वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हालांकि कुछ फैंस उन्हें ट्रोल करते हुए क्रिकेट पर फोकस करने को भी कह रहे हैं. 

विज्ञापन

श्रेयंका पाटिल का डांस वीडियो हुआ वायरल 

बॉलीवुड फिल्म शूटआउट एट वडाला के गाने बबली बदमाश पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु और टीम इंडिया की उभरती हुई स्टार श्रेयंका पाटिल ने डांस वीडियो बनाया है. जहां पर श्रेयंका के साथ उनकी दोस्त इंचारा सी यू भी हैं. 17 साल की इंचारा सी यू भी एक क्रिकेटर हैं, जो कर्नाटक के लिए खेलती हुई नजर आती है. श्रेयंका ने कई बार अपने इंटरव्यू में भी बताया है कि वो क्रिकेट के साथ उन्हें डांस करना भी बहुत ज्यादा पसंद हैं. लंबे समय से वो अपने सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो भी पोस्ट करती हुई नजर आती हैं. ज्यादातर फैंस को उनका ये अंदाज पसंद भी आता है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है.  

विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा है अब तक श्रेयंका का करियर 

साल 2023 में टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली श्रेयंका इंजरी के कारण बार-बार टीम से बाहर होती रही हैं. अब तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 3 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें 5 सफलता भी मिली है. इसके अलावा 24 टी-20 मैचों में उन्होंने 27 विकेट भी हासिल किए हैं. वूमेंस प्रीमियर लीग में वो आरसीबी के लिए खेलती हुई नजर आती हैं. जहां पर उन्होंने 24 मैचों में कुल 30 विकेट अपने नाम किए हैं. श्रेयंका इसके अलावा निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी भी कर सकती हैं. जिसके कारण ही उन्हें टीम में मौका मिला है. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में वो इंजरी के कारण सिर्फ 2 मैच खेलकर ही बाहर हो गईं थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ